बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर एवं फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे है और ताजा जानकारी के अनुसार उनपर 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। साथ ही इस मामले में उनके खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
रेमो पर एक व्यक्ति ने 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और गाजियाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेमो के पेश ना होने पर गंभीरता दिखते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है।
रेमो पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति का नाम सतेंद्र त्यागी है और ये मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। सतेंद्र त्यागी ने आरोप लगाया है कि रेमो ने उन्हें फिल्मों में पैसा लगाने का झांसा दिया और उनसे करीब ₹5 करोड़ रुपये लिए।
सतेंद्र त्यागी क इ अनुसार वो साल 2013 में रेमो डिसूजा से मुंबई में मिले थे और उसी दौरान उन्होंने रेमो को पैसे दिए थे। रेमो ने पैसे लेकर उनसे बातचीत बंद कर दी और पैसे वापस मांगने पर जानलेवा हमला भी करवाया था।
साल 2016 में सतेंद्र त्यागी ने कोर्ट के आदेश पर रेमो डिसूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और तब से मामले की सुनवाई गाजियाबाद जिला न्यायालय में चल रही थी। रेमो पर आरोप है कि वो किसी भी सुनवाई में कोर्ट में पेश नहीं हुए और इस बात से नाराज होकर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है जल्द ही गाजियाबाद पुलिस मुंबई के लिए रवाना होगी और रेमो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जायेगा। बॉलीवुड में रेमो डिसूजा एक दिग्गज डांस कोरियोग्राफर है और एबीसीडी और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। साथ ही रेमो कई डांस रियलिटी शोज में जज भी बन चुके है।