टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा अभिनेत्रियों में एक से एरिका फर्नांडिस इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी ‘ से घर घर में मशहूर होने वाली एरिका इन दिनों एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभा रही है।
बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और आये दिन नयी तस्वीरें अपडेट करती रहती है। इन दिनों शो की शूटिंग से दूर एरिका अपनी फॅमिली में व्यस्त है और सोशल मीडिया पर अपनी शरारतों की तस्वीरें अपलोड कर रही है।
हाल ही में एरिका फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया की उनकी सिस्टर को ट्विन बच्चे हुए है और वो मौसी बन गयी है। शेयर की गयी तस्वीरों में आप देख सकते है की वो अपने दोनों भतीजों को गोदी में लेकर बैठी है।
एरिका ने अपने के साथ ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है ‘ जब मौसी जुड़वाँ बच्चों से मिली। आपको बता दें एरिका फर्नांडिस की बहन को जुड़वा बच्चे हुए है और तस्वीरें देखकर आप समझ सकते है की दोनों कितने प्यारे लग रहे है।
इन सबके अलावा एरिका फर्नांडिस की बात की जाए तो अपने चार्मिंग लुक से एरिका हर किसी को इम्प्रेस करने में कामयाब रही है और उनकी एक्टिंग स्किल्स की भी काफी तारीफ हुआ है। इन दिनों ‘शो कसौटी जिंदगी’ की में उनके प्रेरणा के किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
बीते जनवरी 2019 में एरिका को कलाकार अवार्ड्स के दौरान ‘मोस्ट पॉपुलर अवार्ड्स’ का खिताब भी दिया गया जिससे ये साबित होता है की उनकी लोकप्रियता इन दिनों आसमान पर है।
एक्टिंग से पहले एरिका फर्नांडिस मॉडलिंग की दुनिया में भी नाम कमा चुकी है और मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट 2011 में वो टॉप 10 फाइनलिस्ट में एक थी। साथ ही एरिका अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती है और वो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी है। तो कुल मिलककर आप कह सकते है की एरिका एक मल्टी टैलेंटेड दिवा है।


Download Android App
Download iOS App









