कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन हसीन एक्टर में से एक है जिनको बॉलीवुड से आम जनता तक हर कोई पसंद करता है। बॉलीवुड के शहजादे सारा अली खान संग अपनी डेटिंग को लेकर खूब चर्चाओं में आए थे। हालाकि लव आज कल की शूटिंग के दौरान दोनो एक दूसरे के नजदीक आते नजर आ रहे है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दोनो अलग हो गए थे जिसके बाद कुछ मौकों पर दोनो का आमना सामना हुआ। कई बार दोनो को एक दूसरे की ओर मुस्कुराते और बातचीत करते हुए भी देखा गया। फैंस दोनो को साथ में देखकर काफी खुश है।
बता दे कार्तिक के फैन पेज पर हाल ही में कुछ तस्वीरे शेयर हुई है जिसमें दोनो एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रहे है। फोटो में कार्तिक ब्लू एंड व्हाइट चेक शर्ट और सन ग्लासेस लगाए हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं सारा ब्लैक कलर के टाइट्स और एक व्हाइट लूज क्रॉप टॉप में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।
बता दे फरवरी का महीना प्यार करने वालो के लिए बेहद खास होता है जिसके चलते वेलेंटाइन वीक में वायरल हुई दोनो की तस्वीरों को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। कुछ फैंस तो यह उम्मीद कर रहे है दोनो को नाराजगी दूर कर अपने रिश्ते को आगे बड़ाना चाहिए।
वही एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, “लग रहा है इस बार सारा पहले से ज्यादा प्यार में है। ख़ैर जब कार्तिक से उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा वो अब सिंगल है, वो अपने काम से प्यार करते है और काम के साथ रिलेशनशिप में है।