भगवान श्री कृष्ण का हर एक रूप भक्तों को अपनी ओर खींच लाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री कृष्ण भगवान विष्णु का अवतार थे और छोटे पर्दे पर कई स्टार्स ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया है। इसलिए ही छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सीरियल दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। यही वजह है कि कन्हा के लीला वाले सीरियल टीवी पर बार-बार दिखाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको टीवी के उन कलाकारो के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर श्री कृष्ण का किरदार बेहतर तरीके से निभाया।
1.नितीश भारद्वाज
नीतीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा के महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का रोल प्ले किया था। जब नीतीश भारद्वाज ने महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाया था तब उनकी उम्र 23 साल थी। कृष्ण के इ किरदार ने नीतीश को रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके अलावा भी ये विष्णु पुराण में विष्णु का रोल प्ले कर चुके हैं। वहीं इनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ गई थी कि लोग इन्हें असल जिंदगी में भी इन्हें श्री कृष्ण की तरह पूजने लगे थे।
2.स्वप्निल जोशी
रमानदं सागर में स्वप्नल जोशी ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। 1993 में आए कृष्णा से पहले ही स्वप्नल 1986 में रामानंद सागर के लव कुश सीरियल में कुश का किरदार निभा चुके थे। लोगों ने स्वप्नल जोशी को भी कृष्ण के किरदार में खूब पसंद किया।
3.सर्वदमन डी बनर्जी
स्वप्नल जोशी जहां युवा कृष्ण के रोल में दिखाई दिए तो वहीं सर्वदमन ने श्री कृष्ण के बड़े होने के बाद का किरदार निभाया था। ये सच में श्रीकृष्ण भगवान लगते हैं।
4.सौरभ राज जैन
स्टार प्लस के सीरियल महाभारत जो 2013 में प्रसारित किया गया था। महाभारत में भगवान कृष्ण का सुंदर रूप पेश करने वाले सौरभ राज जैन को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
5.धृति भाटिया
कलर्स चैनल पर आने वाला टीवी सीरियल जय श्री कृष्ण ने दर्शकों का ध्यान अपनी और अकार्षित किया है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी इस सीरियल में क्यूट कृष्ण का किरदार निभाने वाली बच्ची धृर्ति भाटिया थी जिसकी गजब की अदाकारी ने लोगोंका दिल जीत लिया है।