आज कल फिल्मी सितारों के सोशल मीडिया पर बूढ़े होने का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। स्टार्स की ये बूढ़ी होने की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन वायरल तस्वीरों में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि फिल्मी सितारें आखिर बूढ़े होने पर कैसे दिखाई देंगे। फैन ने अपने स्टार्स को फोटोशॉफ और फिल्टर से बूढ़ा होने वाला लुक दिया है। अभी तक इस बूढ़े होने की लिस्ट में दीपिका-रण्वीर,सोनम कपूर,अर्जुन कपूर और वरुण धवन के बूढ़े होने की तस्वीरें सामने आई है।
इन स्टार्स की हुई ‘ओल्ड ऐज लुक’ वाली तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड स्टार्स और मशहूर कपल दीपवीर बॉलीवुड की सबसे हॉट जोडिय़ों में से एक हैं। इस कपल की कॉपी हर कोई करना पसंद करता है। वैसे करे भी क्यों न दोनों है ही इतने ज्यादा क्यूट। इन दिनों इस कपल का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में ये साफ दिखाई दे रहा है कि इस तस्वीर को फोटोशॉप से तैयार किया गया है और यह दर्शया गया है कि ये दोनों कपल बूढ़े होने के बाद कैसे दिखाई देंगे।

दरअसल रणवीर सिंह फैन क्लब से एक इंस्टाग्राम पर इस कपल की न्यू ओल्ड एज फिल्टर तस्वीर शेयर की गई है। ये फोटो रणवीर और दीपिका की शादी की है। लेकिन इस तस्वीर को फोटोशॉप के जरिए 80 साल की उम्र में दिखाई दे रहे हैं। वैसे देखा जाए तो ये मशहूर कपल 80 साल की उम्र में भी किसी से कम नहीं लग रहा है।

सोनम कपूर
इसी कड़ी में अब बारी आती है बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर की जिनकी वायरल तस्वीर ने उन्हें भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तरह 80 साल का बूढ़ा बना दिया गया है। बता दें कि सोनम कपूर के एक फैन पेज के द्वारा ही उनकी एक तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वो इस वायरल तस्वीर में बिल्कुल अलग सी दिखाई दे रही हैं जिसमें वह 80 साल की नजर आ रही हैं। लेकिन कमाल की बात ये हुई कि वह उस उम्र में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फैन पेज में अपलोड की गई सोनम की इस तस्वीर में उनके चेहरे पर झुर्रियां और उम्र की निशानियां साफ झलक रही है। मजे की बात यह हुई फैंस की शेयर की गई ये फोटो सोनम कपूर को भी बहुत पसंद आई है।

हाल ही में सोनम कपूर के फैन पेज से उनकी एक बूढ़े लुक वाली तस्वीर शेयर की थी। अब उनके बाद इसी लिस्ट में अर्जुन कपूर ने भी अपनी बूढ़े लुक वाली तस्वीर शेयर की है। अर्जुन ने इस तस्वीर में वाइट टी-शर्ट पहनी हुई है जिसमें वह बूढ़े दिखाई दे रहे हैं। सफेद बालों और दाढ़ी में भी अर्जुन बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। वैसे अर्जुन की ये फोटो देखकर तो कहा जा सकता है कि जब उनका बूढ़ापा आ जाएगा तब भी उनकी हॉटनेस कुछ कम नहीं होगी। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर कर इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘Old age hit me like..’

बता दें कि अर्जुन के अलावा अब वरुण धवन का भी बूढ़ा लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बूढ़े होने वाली लुक की तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर साफ झुर्रियां दिखाई दे रही है। इस फोटो में एक्टर उम्रदराज वाइट स्वेटशर्ट और लोअर पहने नजर आ रहे हैं।

लेकिन वरुण की इस वायरल तस्वीर की ये खास बात है कि स्वेटशर्ट की खुली जिप में इनके ऐब्स उनकी फिटनेस को बयां कर रहे हैं और बूढ़े लुक में भी उनका अलग स्वैग बरकरार है।

बता दें कि वरुण धवन ने अपनी इस बूढ़े लुक वाली तस्वीर को इंस्टा पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 70 साल के वरुण धवन और इसके साथ ही यह भी लिखा लोगों को ऐसा लगता है कि वरुण 100 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की तरह नजर आने वाले हैं।
इन बॉलीवुड स्टार्स की भी आयी बूढी लुक वाली तस्वीरें सामने….
शाहरुख़ खान :
प्रियंका चोपड़ा :



Download Android App
Download iOS App


सलमान खान :












