सितारों के प्रशंसकों की भी एक कैटेगिरी है। कुछ प्रशंसक सभ्यता से पेश आते हैं और कुछ उत्पात मचाने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक हादसा अर्जुन कपूर के साथ भी हुआ, जब वह उत्तराखंड में फिल्म संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म के सैट पर अचानक एक शराबी के पहुंचने से काफी हड़कम्प मच गया। खबर है कि अर्जुन कपूर के वैनिटी वैन के पास उस आदमी ने पहुंच कर अर्जुन के साथ तस्वीर लेने के लिए खूब हंगामा मचाया।
बताते हैं कि जब अर्जुन हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो उसने अर्जुन का हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया और उनके साथ काफी बदतमीजी भी की। इसके बाद सैट पर मौजूद क्रू ने उस व्यक्ति को वहां से हटाया और अर्जुन को वैनिटी में भेजा गया। इस बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
उस व्यक्ति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया और साथ ही पुलिस ने उस ड्राइवर के लाइसेंस को भी कैंसल करने का फैसला किया है। बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी तैयारी की है और खुद में काफी बदलाव भी किये हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ