बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से कमबैक कर रही है और इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में है। बता दें प्रियंका और फरहान इससे पहले साल 2015 में आयी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में एक साथ काम कर चुके है।

‘द स्काई इज पिंक’ की रिलीज़ को अब सिर्फ पांच दिन शेष है और ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर हिट करेगी। प्रियंका और फरहान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है पर अब फरहान ने एक हैरानी भरा खुलासा किया है।

फरहान ने कहना है कि प्रियंका शूटिंग के दौरान उन्हें टॉर्चर करती थीं। एक इंटरव्यू में फरहान ने खुलासा करते हुए कहा – ‘शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ फूड और निजी जिंदगी के बारे में बातें करते थे। खाली वक्त में प्रियंका के साथ घूमने भी जाया करता था। प्रियंका के साथ पहले भी काम कर चुका है इसलिए पति-पत्नी का किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।’

फरहान अख्तर का कहना है की जब वो डाइट पर होते थे तो प्रियंका तरह-तरह के खाना खाते हुए चिढ़ाती थीं और टॉर्चर करती थीं।’ प्रियंका को समोसा खाना काफी पसंद है और हमेशा वो समोसा मंगा कर उन्हें चिढ़ाया करती थी।

इन दिनों फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में लगे है और इसी सिलसिले में दोनों कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचे। शो में प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किये।

प्रियंका चोपड़ा ने शो में अपने पति निक की फैमिली की तारीफ करते हुए कहा कि निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। उस समय वो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी और निक के परिवार ने शादी की तैयारियों में काफी मदद की थी।



Download Android App
Download iOS App



