पिछले लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब कुछ समय और जब भूत पुलिस स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में जुटेंगे। लेकिन इससे पहले फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर कर कहर ढा दिया है।
फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेंशुअस फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री बाथटब में गजब का पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फातिमा यलो कलर की ऑफ शोल्ड ड्रेस पहले बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं साथ ही वह ऊपर कैमरे में देखती नजर आ रही हैं उसका तो क्या ही कहना।
इस तस्वीर पर फातिमा ने बिना कोई कैप्शन लिखे पोस्ट करी है। अब सना की इस तस्वीर पर लोग जमकर कॉमेंट्स करने में लगे हुए हैं।
वैसे आपको याद हो तो फातिमा सना शेख को उनकी कई सारी फोटोज के लिए लोगों ने उन्हें धड़ल्ले से ट्रोल किया है। इसके अलावा फातिमा बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ अफेयर और नजदीकियों की अफवाहों को लेकर पहले भी चर्चा का विषय बनी थी।
फातिमा का नाम आमिर के अलावा आपारशक्ति के साथ भी जुड़ चुका है। अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह अगले साल रिलीज हो रही फिल्म भूत पुलिस में दिखाई देंगी।
जो कि एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म पवन कृपलानी ने डायरेक्ट की है। फिल्म में फातिमा के अलावा सैफ अली खान और अली फजल भी दिखाई देंगे।