आसिम रियाज से तंग आकर सिद्धार्थ शुक्ला से शो छोड़ने का किया फैसला, बिग बॉस से लगाई गुहार

Summary :

बिग बॉस सीजन 13 में आये दिन नए विवाद देखने को मिलते है। इस सीजन सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिली है। हाल ही में एक बाद फिर दोनों एक दूसरे से उलझते नजर आये और दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि घरवालों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा।

बिग बॉस सीजन 13 में आये दिन नए विवाद देखने को मिलते है। इस सीजन सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिली है। हाल ही में एक बाद फिर दोनों एक दूसरे से उलझते नजर आये और दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि घरवालों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। 
बिग बॉस के घर में जब सिद्धार्थ और आसिम की एंट्री हुई थी, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी पर कुछ समय बीतने के बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए और अब दोनों आये दिन एक दूसरे से भिड़ने के आमादा रहते है। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमे सिद्धार्थ और आसिम एक दूसरे के आमने सामने है। 
 ‘मिस्टर खबरी’ नामक इंस्टाग्राम हैंडल ने इस प्रोमों वीडियो को शेयर किया है।  वीडियो में देखा जा सकता है बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान घर में बतौर मेहमान एंट्री करती है। हिना घर के अंदर एलीट क्लब के सदस्य का चुनाव करने आती है।  आरती सिंह, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा एलीट क्लब के लिए दावेदार बनी है। 
हिना खान घर के सदस्यों को टास्क देने की तैयारी कर ही रही होती है कि  गॉर्डन एरिया में बैठे  सिद्धार्थ और आसिम के बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू हो जाता है। आसिम सिद्धार्थ से कहते नजर आते है , ‘ शांत हो जा। तुम्हें अपने आपको को कंट्रोल करना होगा ये तुम्हारी सेहत के लिए अच्छा है।’  इस बात पर सिद्धार्थ भड़क जाते है और आसिम से उलझ पड़ते है। 
सिद्धार्थ और आसिम की लड़ाई देखकर हिना खान बीच बचाव करने की कोशिश करती है पर दोनों उन्हें अनसुना कर देते है। बाद में बिग बॉस दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और मामले को सुलझाने की कोशिश करते है। कन्फेशन रूम में सिद्धार्थ कहते है कि आसिम उन्हें बार बार गुस्सा दिलाते है और इस झगड़े का कोई अंत नहीं है। वो ये शो छोड़ रहे है , अभी इसी वक्त। आसिम इस शो में रह सकता है। 
बता दें, एलीट क्लब टास्क के दौरान आसिम संचालक बने थे और टास्क के दौरान विशाल की हरकत को अनदेखा करने की वजह से सिद्धार्थ उनसे नाराज हो जाते है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। 

Ujjwal Jain