फिल्म कलंक हो सकती है करण जौहर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप, इतने करोड़ का होगा घाटा

Summary :

करण जौहर अपने करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म का सामना करने वाले है। जी हाँ फिल्म कलंक के फ्लॉप होने से करण जौहर को बड़ा झटका लगा है।

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता निर्देशक करण जौहर जिन्होंने फिल्म उद्योग को कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और दोस्ताना जैसी फिल्में दी हैं, लेकिन अब लग रहा है की करण जौहर अपने करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म का सामना करने वाले है। जी हाँ कलंक के फ्लॉप होने से करण जौहर को बड़ा झटका लगा है।

करण जौहर

आपको बता दें फिल्म कलंक को करीब 250 करोड़ रुपये के अनुमानित भारी भरकम बजट के साथ तैयार किया गया है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तो सबसे बड़ी ओपनिंग से शुरुआत की पर उसके बाद फिल्म का कलेक्शन धडाम से नीचे आ गया है।

film kalank

संजय लीला भंसाली की फिल्मों की तरह फिल्म कलंक में भी बेहद शानदार और महंगे सेट्स का इस्तेमाल किया गया था और कहना गलत नहीं होगा की बड़ी स्टारकास्ट और फिल्म के ऊपर दिल खोल कर पैसा खर्च किया गया है।

film kalank

हालांकि खुद संजय लीला भंसाली ने फिल्म कलंक के टीज़र की तारीफ की थी पर फिल्म दर्शकों और क्रिटिक को प्रभावित नहीं कर पायी और फिल्म बीते 5 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायी है।

film kalank

प्रमुख मल्टीप्लेक्स श्रृंखला के सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में फिल्म कलंक को ईस्टर वीकेंड में तगड़ा कलेक्शन प्राप्त होने की उम्मीद थी पर फिल्म को सफलता नहीं मिली। बहुत से दर्शकों ने फिल्म कलंक को ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां पार्ट टू भी कहा। फिल्म की कहानी दर्शकों की समझ से परे रही और बॉक्स ऑफिस पर मिली बड़ी विफलता।

film kalank

इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फ़िल्में रिलीज़ ही है जिसमे गली बॉय , उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फ़िल्में है जिन्होंने शानदार बिज़नेस किया है पर कलंक के फ्लॉप होने से करण जौहर के साथ साथ फिल्म की स्टारकास्ट को भी नुक्सान उठाना पड़ रहा है।

film kalank

फिल्म कलंक की असफलता से आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के करियर प्रभावित होगा जो इस फिल्म से कमबैक की उम्मीद कर रहे थे। वरुण और आलिया की जोड़ी भी पहली बार परदे पर फेल हुई है जो आने वाले समय में नुक्सान दे सकती है।

करण जौहर

सूत्रों के अनुसार करण जौहर को फिल्म कलंक का घाटा नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि वो इस फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के पार्टनर फॉक्स-स्टार स्टूडियो को बेच चुके थे। इसलिए फिल्म के फ्लॉप होने का सीधा घाटा फॉक्स-स्टार को होगा।

ऋतिक रोशन के फिटनेस वीडियो पर एक्स वाइफ सुज़ैन खान ने किया ऐसा कमेंट की हो गया वायरल

Desk Team