बॉलीवुड गलियों से इन दिनों एक के बाद एक गुड न्यूज़ सामने आई है। कई सेलेब्स हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। तो कुछ लोगों की सगाई की खबर भी आई है। वहीं, अब ‘एमएस धोनी’ और ‘चीनी कम’ जैसी फिल्मों में नज़र आने वाली एक्ट्रेस स्विनी खरा को लेकर गुड न्यूज़ सामने आई है। अब एक्ट्रेस ने अपनी ज़िन्दगी के नए सफर की शुरुआत की है।
अब स्विनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई संग हाल ही में सगाई कर ली। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें, अब खुद एक्ट्रेस ने अपने इस ख़ास दिन की फोटोज अपने चाहने वालों के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो, वो लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। पिंक लहंगे के साथ ही स्विनी ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस के साथ कम्पलीट किया।
वहीं, उनके बॉयफ्रेंड उर्विश ऑल-ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। आपको बता दें, एक तस्वीर में स्विनी और उर्विश हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। तो दूसरी तस्वीर में दोनों दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं। इस कपल के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ झलक रही है।
अब इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्विनी ने लिखा, “मैं आपसे कागज की अंगूठी के साथ शादी करूंगी।” स्विनी और उर्विश की इन तस्वीरों को अब फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये कपल साथ में बेहद क्यूट लग रहा है। ये तो साथ में मुस्कुराते हुए नज़र आ ही रहे हैं, वहीं इनके साथ वहां मौजूद हर शख्स खुश नज़र आ रहा है।
आपको बता दें कि स्विनी लंबे समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। हालांकि उन्होंने पहले जो भी किरदार निभाए थे, फैंस ने उसे पसंद किया है। चाहे वो बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चीनी कम’ में हो या टीवी शो ‘बा बहू और बेबी’ में हो।