रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी है और अब नयी फिल्मों के आने के बाद भी सिम्बा का कलेक्शन थमा नहीं है। साल 2018 कामयाबी के लिहाज से रणवीर सिंह के लिए बेहद शानदार रहा है।
बीते साल 2018 में रणवीर सिंह की एक के बाद एक फिल्म पद्मावत और सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और फिल्म सिम्बा की कामयाबी से रणवीर सिंह ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर नयी ऊंचाई हासिल की है।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार प्रदर्शन किया है और बॉक्स पर फिल्म पहले ही कई नए रिकॉर्ड बना चुकी है। रोहित शेट्टी के करियर की भी ये सबसे कामयाब फिल्म रही है।
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा ने अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन 20.75 करोड की कमाई की थी। फिल्म सिम्बा ने अब तक देशभर में करीब 230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीँ अगर ग्लोबल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सिम्बा अब तक 374 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
इससे पहले रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म बाजोराव मस्तानी ने को देश में 184 करोड़ के साथ कुल 367 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन किया था और ये फिल्म रणवीर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
रणवीर की बीते साल रिलीज़ हुई फिल्म पद्मावत ने भी कुल ग्लोबल कमाई में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फिल्म सिम्बा ने इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई कर ली है।
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान की फिल्म दंगल पहले पायदान पर काबिज है। फिल्म दंगल ने 1899.35 का भारी भरकम ग्लोबल कलेक्शन किया था और अब तक कोई भी फिल्म इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पायी है।


Download Android App
Download iOS App









