70वें गणतंत्र पर दो बेहतरीन फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई जिसमे से एक है बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म ठाकरे और दूसरी मणिकर्णिका जो झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया है।
फिल्म ठाकरे में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने जबरदस्त अभिनय के साथ दर्शकों को वाहवाही करने पर मजबूर कर दिया है और इसी का नतीजा है की गणतंत्र दिवस के मौके पर इस फिल्म के लगभग 80% शो हाउसफुल रहे।
फिल्म मणिकर्णिका में भी कंगना रनौत का शानदार – दमदार अभिनय देखने को मिला है और दर्शक सिनेमाघरों की तरफ तरह खींचे चले आ रहे है। 26 जनवरी का मौका होने की वजह से दोनों फिल्मों को काफी फायदा मिला है और छुट्टी होने की वजह से दोनों फिल्मों का कलेक्शन जबरदस्त रहा।
कमाई की बात करें तो पहले दिन जहाँ फिल्म ठाकरे ने सभी को चौंकाते हुए उम्मीद से ज्यादा कमाई की और दुसरे दिन मणिकर्णिका ने जबरदस्त वापसी करते हुए पहले डिओन से दोगुनी कमाई कर डाली है।
फिल्म ठाकरे ने पहले दिन करीब 6 करोड़ की कमाई की और गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 15 करोड़ रुपए से पार हो गया। फिल्म ठाकरे ने महज दो दिन में 21 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाई है। पहले दिन उम्मीद से कम कलेक्शन हुआ और फिल्म ने करीब 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया वहीँ 26 जनवरी पर फिल्म का कलेक्शन 18 से 19 करोड़ रुपए रहा।
इन फिल्मों के बजट की बात की जाये तो फिल्म ठाकरे का कुल बजट करीब 30 करोड़ रूपए का है और उम्मीद है इस वीकेंड ये फिल्म अपना बजट कलेक्शन पार कर जाएगी। वहीँ फिल्म मणिकर्णिका का बजट करीब 100 करोड़ से अधिक का है।
बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का मानना है की इस वीकेंड पर दोनों फिल्मों के कलेक्शन में और उछाल आ सकता है और रविवार की छुट्टी का फायदा मणिकर्णिका और ठाकरे फिल्म को भरपूर मिल सकता है। अब देखना होगा कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है फिलहाल तो फिल्मं मणिकर्णिका आगे चल रही है।


Download Android App
Download iOS App










