फिल्म टोटल धमाल 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल, बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई

Summary :

फिल्म टोटल धमाल 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में टोटल धमाल तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म टोटल धमाल, धमाल संस्करण की तीसरी कड़ी है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया है। इस शुक्रवार कार्तिक आर्यन की लुका छिपी और सुशांत सिंह राजपूत की सोन चिडिया रिलीज़ होने के बाद भी इस फिल्म की कमाई पर असर नहीं पड़ा है।

फिल्म टोटल धमाल

फिल्म टोटल धमाल में इस बार संजय दत्त की जगह मुख्य किरदार में अजय देवगन लिए गए थे और दर्शकों को उनकी कॉमेडी बेहद पसंद आयी है। फिल्म को भारत के साथ साथ ओवरसास में भी अच्छी सफलता मिली है। यानी साफ़ है की टोटल धमाल दर्शकों को हंसाने में खूब कामयाब रही।

फिल्म टोटल धमाल

टोटल धमाल में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिका निभायी है। यह फिल्म 22 फरवरी को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में करीब 95 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म टोटल धमाल

फिल्म टोटल धमाल 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में टोटल धमाल तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है। इससे पूर्व उरी द सर्जिकल स्टाइक और गली बॉय ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

फिल्म टोटल धमाल

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने लगातार तीसरी बार सैकड़ जड़ दिया है। इससे पहले रेड और गोलमाल अगेन 100 करोड़ क्लब में जा चुकी हैं। टोटल धमाल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।

फिल्म टोटल धमाल

रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री फिल्म का शुरू से हिस्सा रहे हैं, जबकि अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित इस बार ही धमाल फ़्रेंचाइज़ से जुड़े है।

फिल्म टोटल धमाल

आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई धीमी पड़ सकती है पर फिल्म ने हिट श्रेणी में अपनी जगह बना ली है। फिल्म टीम के इस कामयाबी का जश्न मनाया है साथ ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद शहीदों के परिजनों को भी आर्थिक सहायता देने की पेशकश की है।

सानिया मिर्ज़ा ने किया ‘अभिनन्दन’ का स्वागत, पाकिस्तानी फैन्स ने निकाली भड़ास

Desk Team