भगवान ने हम सभी को जीवन का एक अमूल्य तोहफा दिया है। हम सभी को एक न एक दिन इस दुनिया से जाना ही है चाहे वह अमीर हो या फिर गरीब हो। Bollywood में कुछ सालों से ही कई बड़ी हस्तियों के जाने का सिलसिला शुरू हुआ है वो बदस्तूर जारी ही है।
बता दें कि इस लिस्ट में इस मशहूर कलाकार का नाम भी जुड़ गया है जिनका देहांत 23 सितंबर को हो चुका है। हम आपको इनके बारे में कई जानकारी देने जा रहे हैं।
कौन है जानें?
कल्पना लाजमी जिनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था। कल्पना लाजमी को किडनी और लिवर का कैंसर था। कल्पना लाजमी को अपनी इस बीमारी का साल 2017 में पता चला था जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। कल्पना लाजमी 64 साल की थी। कल्पना लाजमी के देहांत की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।
कल्पना लाजमी केपरिवार ने बताया कि उनका देहांत रविवार को सुबह चार बजे हो गया है। कल्पना लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और लेखक के रुप में जानी जाती हैं। कल्पना लाजमी ने कई फिल्में की हैं जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। कल्पना लाजमी ज्यादातर फिल्में महिलाओं के ऊपर ही बनाती थी।
फिल्म रुदाली में मुख्य किरदार में डिंपल कपाडिय़ा थी यह फिल्म कल्पना ने ही बनाई थी। इस फिल्म के लिए डिंपल को नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
कल्पना ने Bollywood फिल्म दामन का भी निर्देशित किया था उस फिल्म के लिए रवीना टंडन को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। कल्पना लाजमी ने कई सारी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है और कई फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं।
गुरुदत्त से भी कनेक्शन है
कल्पना लाजमी चित्रकार ललित लाजमी की बेटी थी और प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त की भतीजी थी। कल्पना लाजमी को फिल्मों से एक अलग ही लगाव था। कल्पना की आखिरी फिल्म साल 2006 में आई फिल्म चिंगारी थी।
पूरे Bollywood में कल्पना की मौत से गहरा शोक हुआ है। बॉलीवुड की कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया केद्वारा कल्पना की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसमें मुख्य रूप से हंसल मेहता, वीवीएस लक्ष्मण, हुमा कुरैशी, राज बब्बर, लेखकर प्रसून जोशी, अदनान सामी, रवीना टंडन, राजवर्धन सिंह राठौर शामिल हैं।
शोक व्यक्त किया है राष्ट्रपति ने
कल्पना लाजमी की आकस्मिक मौत पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी अपना दुख व्यक्त किया है। बता दें कि कल्पना का आखिरी समय अच्छा नहीं था काम न होने और बीमारी से ग्रसित होने के कारण उनकी आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं थी। Bollywood के कई सितारे उनकी मदद किया करते थे जिसमें आलिया भट्ट, आमिर खान, सलमान खान, करन जौहर, सोनी राजदान, नीना गुप्ता यह सब शामिल हैं।
कल्पना लाजमी 30 साल पहले निर्देशक श्याम बेनेगल के सहायक के तौर पर काम करना शुरू किया था फिर धीरे धीरे निर्देशन,और निर्माता के तौर पर उभर कर बॉलीवुड में आ गयी। कल्पना ने अपनी ज्यादातर फिल्मो में महिला शशक्तिकरण पर काम किया है जिनके अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और रवीना टंडन को नेशनल अवार्ड तक मिल चुके है।