बॉलीवुड की उम्दा एक्ट्रेस कही जाने वाली काजोल आज भी अपने बिंदास अंदाज से अपने फैंस को दीवान बनाते रहती हैं। 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस कही जाने वाली काजोल के आज भी लोग एक्टिंग के दीवाने हुए रहते हैं। लेकिन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ काजोल अपने एक चीज को लेकर कर और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरती रहती हैं,और वो है एक्ट्रेस का स्किन टोन। जी हां काजोल के रंग को देखकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं।
दरअसल, डेब्यू के वक्त काजोल का रंग सांवला था लेकिन समय के साथ उनका रंग बदलता चला गया। आज काजोल सांवली नहीं बल्कि गोरी नजर आती हैं लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है ये अब तक किसी को नहीं पता था। लेकिन अब खुद सालों बाद काजोल ने अपने गोरे होने के राज से पर्दा हटाया हैं। काजोल ने अपने सोशल मीडिया के जरिये इस बात का खुलासा किया है की आखिर वो समय के साथ इतनी गोरी कैसे हो गईं।
दरअसल, काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमे उनका चेहरा पूरी तरह से ढका दिख रहा है। उन्होंने चेहरे पर ब्लैक मास्क पहना है और आंखों पर काला चश्मा भी लगाया है।
इस पोस्ट के साथ कैप्शन में काजोल ने लिखा – ‘उन सबके लिए जो मुझसे पूछते हैं कि मैं इतनी गोरी कैसे हो गई.’ इसके साथ उन्होंने #Sunblocked #SPFunbeatable हैसटैग लगाते हुए लाफ्टर इमोजी भी शेयर की है।
काजोल आखिरी बार ‘सलाम वेंकी’ फिल्म में नजर आई थीं। दर्शकों को यह फिल्म अच्छी लगी। क्रिटिक्स के बीच भी मूवी का परफॉर्मेंस एवरेज रहा।
काजोल की यह फिल्म आज जी5 (Zee 5) पर रिलीज हो चुकी है।वही एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करे तो जल्द ही काजोल वेब सीरीज ‘द गुड वाइफ’ में नजर आएंगी। यह इसी नाम की वेब सीरीज का इंडियन एडॉप्शन है।