बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार को देर रात दुबई में निधन हो गया है। श्रीदेवी का दुबई के एक हस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है उस दौरान श्रीदेवी की डेड बॉडी की पहली फोटो सामने आ गई है। श्रीदेवी की यह फोटो पोस्टमार्टम के दौरान क्लिक की गई है।

श्रीदेवी का निधन दुबर्ई में हाई अटैक की वजह से हुआ हैै। श्रीदेवी 54 साल की थी और वह अपने पूरे परिवार के साथ दुबई अपने भांजे की शादी में गईं हुई थीं।

श्रीदेवी दुबई अपने पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में गई थीं। श्रीदेवी शादी में अपने पति बोनी कपूर और अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ गई थीं।

खबरों की माने तो यह कहा जा रहा है कि श्रीदेवी को देर रात दिल का दौरा पड़ा था उसके बाद परिवार वाले उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए और श्रीदेवी ने रात 11:30 बजे अंतिम सांस ली थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबर्ई में होगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से मुबंई लाया जाएगा।

बोनी कपूर का पूरा परिवार शादी खत्म होने के बाद दुबई से वापस लौट आया था लेकिन बोनी, श्रीदेवी और खुशी वहीं दुबई में ही रूक गए थे।

बता दें कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से वह दुबई में शादी में नहीं गईं थीं।
