बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर
कुछ दिन पहले ही मां बनी है। एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। सोनम ने 20
अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। बता दें सोनम-आनंद शादी के 4 साल बाद मां-बाप बने
है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद
एक्ट्रेस को लगातार बधाईयां मिल रही थी। अब एक्ट्रेस की बहन और प्रोड्यूसर रिया
कपूर ने सोशल मीडिया पर बेबी बॉय की पहली झलक दी है। फोटो में रिया बच्चे को देख रोती नजर
आ रही हैं। रिया के साथ तस्वीर में नानी सुनीता कपूर भी दिखाई दे रही हैं।
मासी रिया कपूर
ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें हॉस्पिटल
की हैं, जिनमें रिया के साथ उनकी
मां सुनीता कपूर और उनके नन्हे भांजे को देखा जा सकता है। हालांकि, फोटोज में सोनम के बेबी का चेहरा एक इमोजी से
छिपाया गया है। इन तस्वीरों में रिया काफी इमोशनल भी दिख रही हैं। इन फोटोज को
शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''रिया मासी ठीक
नहीं हैं। मासूमियत बहुत ज्यादा है। ये पल अनरियल है। आई लव यू सोनम कपूर, सबसे बहादुर मां और सबसे प्यारे पिता आनंद
आहूजा।''
साल 2018 में सोनम ने बॉयफ्रेंड आंनद आहुजा संग शादी रचाई थी। जिसके बाद सोनम लंदन में ही शिफ्ट हो गई थी। 20 अगस्त 2022 को कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसकी घोषणा कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट के जरिए की थी।
नोट में लिखा था, ''20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाकर स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। सोनम और आनंद।''
सोनम के साथ-साथ पिता अनिल
कपूर ने भी सोशल मीडिया पर नाना बनने की खुशी जाहिर की थी। एक्टर को खूब बधाईयां
मिली थी। स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी सोनम के इस खुशी भरे पल में जमकर प्यार लुटा
रहे हैं।