बहुत से फैंस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरती का राज़ मेकअप को मानते है और ये बाटत काफी हद तक ठीक भी है। जब अभिनेत्रियां अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीरें शेयर करती है तो काफी अलग नजर आती है। हालांकि कुछ अभिनेत्रियतां ऐसी भी है जो बिना मेकअप के भी बेहयाद खूबसूरत लगती है। इन्ही में से एक है पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता।

लारा दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो बिना मेकअप नजर आ रही है। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस तस्वीर की काफी तारीफ भी कर रहे है।
लारा दत्ता ने अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘सुबह के चेहरे। बेखौफ रहो।’ अपने इस सेल्फी के साथ लारा दत्ता ने अपने पालतू कुत्ते की भी तस्वीर शेयर की है। लारा के पालतू कुत्ते का नाम किकी है।

यूजर्स ने लारा की इस सेल्फी पर कमेंट करते हुए उन्हें नेचुरल ब्यूटी बताया और उनकी सुंदरता की काफी तारीफ की है। आपको बता दें सिर्फ लारा ही नहीं बल्कि हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने हलके मेकअप या बिना मेकअप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करीना कपूर खान, काजल अग्रवाल और सोनम कपूर की भी बिना मेकअप की तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं वर्क फ्रंट की बात की जाए तो लारा दत्ता ने करीब 16 साल पहले अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

लारा को अपनी पहली फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू भी मिला था। लारा दत्ता ने ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’, ‘खाकी’, ‘मस्ती’ और ‘बर्दाश्त’ भागमभाग जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

साल 2011 में लारा दत्ता ने मशहूर टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की और शादी के बाद उन्होंने बहुत कम बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। लारा दत्ता की एक बेटी भी है जिंस्का नाम सायरा है।

शादी के बाद लारा दत्ता ने ‘डॉन 2’, ‘सिंग इज ब्लिंग’, ‘फितूर’, ‘अजहर’, ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ जैसी फिल्मों में काम किया और अब बॉलीवुड से दूर है। लारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और आये दिन वो अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती है।


Download Android App
Download iOS App



