बिग बॉस 4 फेम द
ग्रेट खली इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले काफी वक्त से खली टीवी की दुनिया
से दूरी बनाए हुए है ऐसे में एक्टर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसने उनके
चाहने वालों को भी हैरानी में डाल दिया है। सामने आए इस वीडियो में रेसलर का काफी
बदले तेवर नजर आ रहे है।
हमेशा लोगों के बीच
अच्छे से बर्ताव करने वाले खली इस बार काफी गुस्से में दिखाई दे रहे है। वीडियो
में एक्टर ट्रोल प्लाजा कर्मचारियों से भिड़ते दिखाई दे रहे है। वीडियो के सामने
आने के बाद रेसलर को हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में खली ने
अपनी सफाई पेश करते हुए एक वीडियो जारी किया है।
WWW के पूर्व रेसलर ग्रेट खली यानी दलीप सिंह राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने
आय़ा है। जिसमें खली टोल प्लाजा के कर्मचारियों से भिड़ते दिखाई दे रहे है। खली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो
में दावा किया जा रहा है कि खली ने महज आईडी मांगने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी को
थप्पड़ जड़ दिया है हालांकि इस पर खली का कहना कुछ और ही है।
रेसलर खली ने अपने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। अपने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए खली कह रहे हैं कि कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल कर रहे
थे। जबकि एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था, इस वजह से ऐसा हुआ था। बता दे कि यह मामला उस
समय का है जब खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान फिल्लोर के पास टोल प्लाजा
का यह वीडियो बताया जा रहा है।
Viral Video of Argument between WWE Superstar ‘The Great #Khali‘ and Toll workers, Somewhere In Punjab. pic.twitter.com/MsCdPslcLs
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) July 11, 2022
वीडियो में आगे खली ने कहा कि एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के कार में घुसने की
कोशिश कर रहा था। मेरे मना करने के बाद ये विवाद हो गया। झगड़ा होता देख बाकी
कर्मचारी भी वहां आ गए और उनकी कार को घेरकर ब्लैकमेल करने लगते है जिसके बाद खली
अपनी कार से उतकर बाहर आते है और कार के सामने लगे बैरियर को हटाने की कोशिश करते
है लेकिन फिर एक कर्मचारी उन्हें रोकने की कोशिश करता है। तभी मौके पर पुलिस भी आ
जाती है।