जिस तरह आम धारणा में लोग लकी नंबर जैसी चीजों में विश्वास करते है वैसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस नम्बर गेम में जबरदस्त विश्वास रखते है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख़ खान तक, कई ऐसे बॉलीवुड सितारें है जो अपने मोबाइल से लेकर कार तक के नंबर में लकी नंबर शामिल जरूर करते है।
शाहरुख खान – 40 और 555

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान 40 और 555 के कॉम्बिनेशन को अपने लिए बेहद लकी मानते है। उनकी कार के नम्बर प्लेट में भी 555 नंबर शामिल है। उनके ईमेल और मोबाइल नंबर में भी उनके ये लकी नम्बर शामिल है।
रणबीर कपूर – 8

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को 8 नंबर से बेहद लगाव है और वो इस अंक को अपने लिए बेहद शुभ भी मानते है। साल 2000 में उन्होंने जो जीप ली थी उसकी नंबर प्लेट में सिर्फ 8 अंक ही था। इसके बाद भी उन्होंने जो भी कार ली उसमे भी उन्होंने यही नंबर रखा। यहां तक की रणबीर कपूर अपनी पर्सनलाइज़्ड कैप में भी 8 नंबर बनवाया हुआ है।
अमिताभ बच्चन – 2

अमिताभ बच्चन साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते है। एक 11 अक्टूबर को जिस दिन वो पैदा हुए थे और दूसरा 2 अगस्त को जब जानलेवा दुर्घटना के बाद उनकी जान बची थी। अब उनकी सभी कारों में 2 नंबर जरूर शामिल होता है।
करीना कपूर और सैफ अली खान – 3 और 7

करीना कपूर और सैफ अपने लकी नंबर को लेकर काफी क्लियर है। दोनों अपने जन्मदिन दिन की तारीख के कॉम्बिनेशन को ही अपना लकी नंबर मानते है। करीना का जन्म 21 सितम्बर को हुआ है वहीं सैफ अली खान का जन्म दिन 16 अगस्त को होता है।
संजय दत्त – 4545

संजय दत्त महंगी और आलिशान कारों के शौक़ीन है और उनके पास फरारी 599 से लेकर टू-सीटर ऑडी आर 8 और एक शानदार पॉर्श एसयूवी तक कई शानदार गाड़ियां है। खास बात ये है कि संजय दूत की सभी गाड़ियों का नंबर 4545 है , जिससे ये साबित होता है कि ये नंबर उनके लिए कितना खास है।


Download Android App
Download iOS App



