कोरोना वायरस से बॉलीवुड में भी दहशत, दीपिका से लेकर वरुण धवन तक ने बदले अपने प्लान

Summary :

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस वायरस से प्रभावित हो रही है। दीपिका पादुकोण को इस वायरस के डर से अपनी पेरिस की ट्रिप कैंसिल करनी पड़ी वहीं अब वरुण धवन और नताशा दलाल की वेडिंग डेस्टिनेशन को बदले जाने की खबर सामने आ रही है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने दहशत मचाई हुई है और अब तक इस लाइलाज  वायरस ने हजारों लोगों की जाने भी ले ली है। अब इस वायरस का कहर भारत में भी लोगों को डरा रहा है। हाल ही में भारत में कोरोना के दो मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस वायरस से प्रभावित हो रही है। दीपिका पादुकोण को इस वायरस के डर से अपनी पेरिस की ट्रिप कैंसिल करनी पड़ी वहीं अब वरुण धवन और नताशा दलाल की वेडिंग डेस्टिनेशन को बदले जाने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा भी कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अपने प्लान बदलने पड़े है। 
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को पेरिस में हो रहे फैशन वीक में शिरकत करनी थी पर कोरोना वायरस की वजह से उन्होंने अपनी यात्रा कैंसिल कर दी है। बीते हफ्ते से ख़बरें आ रही है कि फ्रांस में कोरोना के कई संदिग्ध मरीज पाए गए है और कई देशों ने  को फ्रांस ना जाने की सलाह दी है। 
वरुण धवन

काफी समय से वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की ख़बरें सामने आ रही और ताजा जानकारी के मुताबिक़ इस कपल ने थाईलैंड को अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना था। दोनों के परिवारों ने भी सहमति दे दी थी पर इन दिनों थाईलैंड भी कोरोना की चपेट में है। अब वरुण और नताशा डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नयी जगह की तलाश कर रहे है। 
सनी लियोनी 

 हाल ही में सनी लियोनी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमे वो अपनी एक फैन को साथ में सेल्फी लेने से मना करती नजर आयी। लोगों ने उन्हें इस बात पर ट्रोल किया तो उन्होंने जवाब में कहा कि उन्होंने कोरोना के डर से मना किया था। सनी लियोनी ने कहा कि वो अपने पूरे परिवार और घर के कर्मचारियों को इस वायरस से सुरक्षित करना चाहती है और इसलिए ये सभी सावधानी बरतनी जरूरी है। 
 शोभिता धुलिपाला

हर कोई कोरोनावायरस के प्रकोप के खिलाफ बचाव के उपाय कर रहा है। रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म ’सितारा’ के निर्माताओं ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना को राज्य आपदा घोषित करने के बाद केरल में फिल्म की शूटिंग को कैंसिल कर दिया। शोभिता धुलिपाला स्टारर फिल्म 12 फरवरी को फ्लोर पर जाने के लिए तैयार थी, लेकिन शूटिंग रद्द कर दी गई। निर्देशक वंदना कटारिया ने बताया, “स्वास्थ्य पहले आता है, इसलिए शेड्यूल को अभी थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है।”

Ujjwal Jain