साल 2019 अपने अंतिम चरण में है और दुनिया भर के लोग बेसब्री से नए साल 2020 का इंतजार कर रहे है। कुछ बॉलीवुड सितारों के लिए भी ये आने वाला साल बेहद खास होने वाला है। जी है, आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे है जिन्हे साल 2020 में इंडस्ट्री में पूरे 20 साल हो जायेंगे। इन सितारों ने साल 2000 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
1.ऋतिक रोशन :
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर के फिल्मफेयरअवार्ड मिला था। फिज़ा, कोई मिल गया , कृष, धूम- 2, काबिल और सुपर 30 जैसी फिल्मों से ऋतिक ने साबित किया है कि वो हर चुनौती भरे किरदार को निभाने में कितने सक्षम है।
2.अमीषा पटेल :
अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक के साथ फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था और उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। इसके बाद अमीषा ने सनी देओल, सलमान खान , सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है।
3.करीना कपूर खान :
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार करीना ने अपनी बहन करिश्मा को फॉलो करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के बल पर धाक जमाई है। करीना ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने लम्बे करियर में कई सारी बड़ी हिट फिल्में दी है और अब भी वो बॉलीवुड की डिमांडिंग अभिनेत्रियों में शुमार है।
4.अभिषेक बच्चन :
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में करीना कपूर के ऑपोज़िट फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में कामयाबी नहीं मिली पर अभिषेक अब तक अपने स्टारडम को मेन्टेन करने में सफल रहे है।
5.उदय चोपड़ा :
उदय चोपड़ा ने साल 2000 में शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में कदम रखा था। बतौर सोलो हीरो उदय चोपड़ा कुछ खास सफल नहीं रहे हैं पर धूम फ़्रेंचाइज़ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। अब उदय चोपड़ा फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े है।