आपने साउथ इंडियन सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियों को देखा होगा जिनका बैकग्राउंड नार्थ इंडियन है। अक्सर बॉलीवुड में असफल रहने वाली अभिनेत्रियां साउथ में अपना करियर चमका लेती है पर ऐसे बहुत कम एक्टर – एक्ट्रेस ऐसे है जिन्होंने साउथ से आकर बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया हो। आज हम आपको साउथ के कुछ ऐसे कामयाब सितारों के बारे में बता रहे है जिन्हे फैंस बॉलीवुड फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
1.महेश बाबू :
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक महेश बाबू की फिल्म पोकिरी के हिंदी रीमेक वांटेड ने सलमान खान के करियर को दोबारा उठाया था। महर्षि और भारत अने नेनु के बाद महेश बाबू का कद और बढ़ गया है। इनका बॉलीवुड में न होना खुद बॉलीवुड का नुक्सान है।
2.विजय देवरकोंडा :
अर्जुन रेड्डी की कामयाबी के बाद ये रातों रात सुपरस्टार बन गए। विजय देवरकोंडा को बॉलीवुड से कई ऑफर आये है पर अभी तक उन्होंने हिंदी फिल्मों में आने के हां नहीं कहा है।
3.विजय :
अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर के सांग ‘चिंता ता’ में विजय की एक झलक देखने को मिली थी पर ये भी अब तक बॉलीवुड में बतौर हीरो आने के लिए तैयार नहीं हुए है।
4.अल्लू अर्जुन :
इनकी फिल्मों के हिंदी डबिंग नार्थ इंडिया में खूब पसंद किये जाते है और ये साउथ के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक है। अल्लू अर्जुन के बहुमुखी टैलेंट को देखते हुए कहना गलत नहीं है कि उनका बॉलीवुड में होना बनता है।
5.जूनियर एनटीआर :
इनका टेम्पर इनकी फिल्मों में खूब देखने को मिलता है और साउथ में इन्हे एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। इनके फैंस सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे भारत में है। फैंस इन्हे जल्द बॉलीवुड में देखना चाहते है।
6.अनुष्का शेट्टी :
फिल्म बाहुबली से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली अनुष्का शेट्टी ने साउथ में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई बड़ी हिट फ़िल्में भी उनके खाते में है। हिट करियर के चलते बॉलीवुड में इनकी जगह बनती है।
7.सामंथा रुथ प्रभु :
ख़ूबसूरती और क्यूटनेस के लिए मशहूर सामंथा में टैलेंट का जखीरा है और 40 से ज्यादा फिल्मों वाले इनके करियर में कई बड़ी हिट फ़िल्में है। साउथ के अलावा नार्थ इंडिया में भी इनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग गई। बॉलीवुड में इनके आने का इंतजार भी फैंस को बेसब्री से है।
8.नयनतारा :
साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार नयनतारा अपने करियर में 50 से ज्यादा फ़िल्में कर चुकी है पर अब तक इन्होने बॉलीवुड में ट्राई नहीं किया। इनकी डब फ़िल्में भी खूब पसंद की जाती है पर कुछ निजी कारणों के चलते ये बॉलीवुड से दूर है।
9.अमाला पॉल :
साउथ की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अमाला अपने करियर में 30 से ज्यादा फ़िल्में कर चुकी है और इन फिल्मों को पूरे भारत में पसंद किया गया है। बॉलीवुड के लिए ये एक शानदार परफ़ॉर्मर साबित हो सकती है।
10.नित्या मेनन :
ये भी साउथ का जाना पहचाना नाम है और हाल ही में इन्होने मिशन मंगल से बॉलीवुड में सफल डेब्यू किया। भले ही ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी पर नित्या की प्रजेंस को इग्नोर नहीं किया जा सकता।