पहली बार Baby Bump फ्लॉन्ट करती दिखीं Gauahar Khan, एक्ट्रेस के फेस ने खींचा सबका ध्यान

Summary :

गौहर खान ने हाल ही में बताया था कि वह मां बनने वाली हैं और अब उन्होंने अपने फर्स्ट बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर लोग उनके ग्लोइंग चेहरे की तारीफ कर रहे हैं। गौहर और जैद की शादी साल 2020 में क्रिसमस के दिन हुई थी।

फेमस टीवी एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। जैद और गौहर अपनी शादी के दो साल बाद पैरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की पहली फोटो भी शेयर की है। गौहर की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए जो तस्वीरें सामने आई हैं। वो आउटडोर टूर गोवा की हैं। 
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। स्ट्रैपलेस ड्रेस में गौहर बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, फोटो में वो एक हाथ से बेबी बंप शो करते हुए पोज दे रही हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा है और एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करते हुए बताया है कि ये उनके फर्स्ट बेबी बंप की फोटो है।
फर्स्ट बेबी बंप की फोटो शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा, मा शा अल्लाह ला कुव्वाता इल्ल बिल्लाह (जिसका मतलब होता है- अल्लाह के नाम के साथ, मैंने अल्लाह पर भरोसा किया, अल्लाह की मदद के बिना न किसी चीज़ से बचने की ताक़त है और न कुछ करने का हिम्मत)। गौहर खान की पोस्ट पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

गौहर की तस्वीरों पर उनके पति जैद दरबार ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘ब्यूटिफुल’। वहीं एक्ट्रेस की पोस्ट पर उनके इंडस्ट्री फ्रेड्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। सिंगर नीति मोहन, मुक्ति मोहन और एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने गौहर की पोस्ट पर कॉमेंट किया है। जहां कुछ यूजर्स गौहर को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं और वहीं कुछ लोग ग्लोइंग गौहर कहकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 
बता दें कि वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद और गौहर खान ने 25 दिसम्बर 2020 को धूमधाम से शादी रचाई थी। दोनों इस नए मेहमान के आने की खबर से बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। पिछले महीने ही गौहर और जैद ने एनीमेटेड रील शेयर करते हुए एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर की थी।

Desk Team