दारू बदनाम करती गाना लोगों के बीच में काफी ज्यादा फेमस हो चुका है। बता दें कि यह गाना पंजाबी सिंगर कमल कहलोन और परम सिंह द्वारा गया गाया है। वैसे तो ज्यादातर बार यह गाना पार्टियों में हमें सुनने को मिल ही जाता है। इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक करोड़ो बार देखा जा चुका है।
इतना ही नहीं अब इस गाने का क्रेज युवाओं में काफी तेजी से बढ़ता दिख रहा है। और बहुत से लोगों ने इस गाने पर अपने डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की का इसी गाने पर डांस का वीडियो यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये वीडियो 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है
बता दें कि इस वायरल वीडियो को धनश्री नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। बता दें कि इस वीडियो में केवल एक लड़की डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस लड़की ने मशहूर गाना दारू बदनाम करती पर इतना बेहतरीन डांस किया है जिसे देखकर सबकी आंखे खुली की खुली रह गई।
बता दें कि यह लड़की इस गाने पर इतना जबरदस्त डांस मूव्स कर रही हैं कि इनके डांस का हर एक स्टेप सबको काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और यही वजह है कि 12 मई को शेयर किए गए।
इस वीडियो को अब तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर 3000 से ज्यादा कमेंट्स और 64 हजार से ज्यादा लाइक आए गए हैं।
आज कल के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन चुका है जिससे हर कोई इंसान जुडऩा चाहता है क्योंकि इसके माध्यम से आज पूरी दुनिया के युवा अपने टैलेंट को दिखाने में सफल साबित हो रहे हैं। जिन लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का कोई मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग आज सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं।


Download Android App
Download iOS App








