आजकल इंटरनेट के जमाने में रातों रात कोई भी सुपरस्टार बन सकता हैं। इंटरनेट आज के डेट में एक ऐसी चीज हैं जो आपको कभी भी स्टार बना सकती हैं। दरअसल हम ऐसी बातें इसलिए कर रहे हैं। क्यों की इंटरनेट पर अभी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैं। आपने पाकिस्तानी गाना पसूरी तो सुना ही होगा। अगर नहीं सुना हैं तो बहुत ही इंट्रेस्टिंग चीज मिस कर दिया हैं। कोक स्टूडियो सीजन 14 में रिलीज़ हुए इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा रखा हैं। और गाने ने के लोगों का दिल भी जीत लिया हैं। वही अब इस गाने को एक और वर्शन मिल गयी हैं। जी हाँ यह हम बात कर रहे हैं पसूरी गाना गाने वाली वायरल लड़की की।
किचन में काम करते हुए वायरल हुई आवाज
दरअसल पसूरी गाना लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर इन्फ्लुएंसर तक हर कोई इस गाने पर थिरक रहा हैं। वही अब इस गाने पर कई लोग अपने वीडियोज बनाकर अपलोड कर रहे हैं। इन्ही में एक लड़की ने भी अपना एक ऐसा ही वीडियो बनाया था। जिसमे वो खाने बनाते हुए फोन को साइड में रखकर पसूरी गाना गाने लगती हैं। वही अब लड़की का आवज सुन लोग उसके दीवाने हुए जा रहे हैं। और इस वीडियो को रातों रात 20 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो में लड़की की आवाज की जमकर हो रही तारीफ
मुंबई की रहने वाली ये गायिका शालिनी दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर पसूरी गाते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया है। शालिनी के इंस्टाग्राम पर 64.4k फॉलोअर्स हैं और उनके पसूरी वीडियो को 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के लिए किचन उसकी पसंदीदा जगह है, जिसे गाने के बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंटरनेट को उनकी आवाज और उनका सिंगिंग टैलेंट बहुत पसंद आ रहा है।