इस बार डब्बू रत्नानी के बॉलीवुड कैलेंडर को पूरे 21 साल हो गए हैं। वैसे इस समय का इंतजार बॉलीवुड स्टार्स बड़ी बेसब्री से करने में लगे हुए थे। क्योंकि बॉलीवुड स्टार्स के पसंदीदा फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में छा जाने का इंतजार लगभग हर एक सितारे को होता है। अब सभी का इंतजार खत्म होते हुए उनका कैलेंडर लॉन्च हो गया है। तो चालिए देखते हैं कौन से बॉलीवुड चेहरे इस साल इनके कैलेंडर में नजर आ रहे हैं।
1.कियारा पत्तों के पीछे छिपी
बॉलीवुड में फिल्म कबीर सिंह में धमाल मचा देने वाली अभिनेत्री कियारा पिछले साल डब्बू रत्नानी के कैलेंडर से डेब्यू कर चुकीं हैं। खास बात यह है कि कियारा इस साल भी डब्बू के कैलेंडर पर बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस बार कियारा का लुक कुछ हट कर है जिसमें अभिनेत्री पत्तों से खुद को ढकने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं।
2.सबसे ज्यादा बार कैलेंडर पर छाई ऐश
ऐश्वर्या राय बच्चन ने भले ही अब फिल्मों से दूरी बना ली हो,लेकिन वह एक बार दोबारा डब्बू रत्नानी के कैलेंडर पर छाई हुई हैं। डब्बू ने अपने इस बॉलीवुड कैलेंडर की शुरूआत साल 1999 से करी थी। दिलचस्प बात यह है डब्बू के कैलेंडर पर अब तक कोई सबसे ज्यादा बार छाया है तो वह कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या ही हैं। बता दें कि ऐश और डब्बू रत्नानी की बॉन्डिंग काफी पुरानी है।
3.भूमि पडनेकर का बाथटब में उतरीं
डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवा कर भूमि पेडनेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। भूमि को इस फोटोशूट के लिए बाथटब में उतरना पड़ा है,जिसमें वो बहुत अटै्रक्टिव लग रही हैं। भूमि के ऐसे सेक्सी अंदाज के बारे में फैंस ने कल्पना भी नहीं की होगी।
4.बोल्ड लुक में नजर आई कृति
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन भी इस कैलेंडर में नजर आ रही हैं। वैसे कुछ भी हो कृति सैनन का ये पोज बेहद दिलकश है। अभिनेत्री की ये तस्वीर इस बार डब्बू रत्नानी के कैलेंडर का हिस्सा है।
5.कैलेंडर में ऐसा दिखा अनन्या का लुक
इस साल बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे को भी पहली बार डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में जगह मिली है। कैलेंडर के लिए अनन्या का फोटोशूट स्पोर्टी था। इतना ही नहीं कैलेंडर में जगह देने के लिए अनन्या ने डब्बू रत्नानी को धन्यवाद भी कहा।
6.जैकलिन का जलवा
जैकलिन फर्नांडीस मशहूर फोटोग्राफर जैकलिन फर्नांडीस के कैलेंडर में कुछ अलग अंदाज में नजर आई। फोटोशूट में जैकलिन एक घोड़े की लगाम पकड़ हुए दिखी।