लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

गोविंदा से लेकर शाहिद कपूर तक इन सितारों ने खूब सुर्खियां शादी से पहले अफेयर की वजह से खूब बटोरीं

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने को-स्टार्स को अपना जीवनसाथी चुना है। इन सितारों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया उसके बाद शादी के बंधन में बंध गए।

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने को-स्टार्स को अपना जीवनसाथी चुना है। इन सितारों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया उसके बाद शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिनके अफेयर के चर्चे उनकी शादी से पहले खूब उड़े लेकिन इन्होंने अरेंज मैरिज करके अपना घर बसा लिया। ऐसे ही फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स हैं जिनके अफेयर कई अभिनेत्रियों के साथ पहले जुड़े और अरेंज मैरिज करके सबको हैरान कर दिया। चलिए ऐसे ही एक्टर्स के बारे में आपको बताते हैं। 
गोविंदा 

1593706165 govinda sunita
फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गोविंदा ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दर्शक आज भी गोविंदा की फिल्मों को पसंद करते हैं। बॉलीवुड के उन एक्टर्स में गोविंदा का नाम लिया जाता है जिनके शादी से पहले कई अफेयर रहे थे लेकिन उन्होंने सुनिता आहूजा से अरेंज मैरिज करके सबकी चौंका दिया। गोविंदा और सुनिता के दो बच्चे हैं। 
विवेक ओबेरॉय

1593706230 vivek
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने  कई हिट फिल्में दी हैं और दर्शकों को उनका अभिनय भी पसंद है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्य राय के साथ विवेक ओबेरॉय का नाम शादी से पहले जुड़ा था लेकिन प्रियंका अल्वा से उन्होंने अरेंज मैरिज कर ली। कर्नाटक के नेता जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका हैं। 
नील नितिन मुकेश

1593706320 neil nitin mukesh
अभिनेता नील नितिन मुकेश ने जॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है। साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से नील नितिन मुकेश ने अरेंज मैरिज की। सोनल चौहान और साशा आगा जैसी अभिनेत्रियों के साथ नील नितिन मुकेश का नाम शादी से पहले जुड़ा था। 
शाहिद कपूर

1593706376 shahid kapoor
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की है। करीना कपूर के साथ शाहिद कपूर का अफेयर खूब सुर्खियों में रहा था। एक-दूसरे को डेट इन दोनों कलाकारों ने लंबे समय तक किया था। लेकिन मीरा राजपूत से शादी साल 2015 में शाहिद कपूर ने करके सबको हैरान कर दिया।
राकेश रोशन

1593706435 rakesh roshan
बॉलीवुड के अभिनेता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने कई शानदार अभिनय किया है। राकेश रोशन ने पिंकी रोशन से अरेंज मैरिज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।