आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कई सिलेब्स शाहरुख खान के सपोर्ट और एनसीबी के विरोध में ट्वीट कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर हंसल मेहता का ट्वीट चर्चा में है। आर्यन खान का सपोर्ट करते हुए फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भारत में मारिजुआना को लीगल करने की बात कही है। हंसल मेहता ने ट्वीट कर कहा मारिजुआना का सेवन कई देशों में लीगल है और कई देशों में इसका सेवन गैर अपराध की कैटेगरी में आता है। हमारे देश में नशीले पदार्थों पर नियंत्रण से ज्यादा मारिजुआना का इस्तेमाल इसके सेवन करने वालों के उत्पीड़न के लिए किया जाता है। इसके साथ ही हंसल मेहता ने सेक्शन 377 को खत्म करने के लिए आंदोलन चलाने की बात भी कही।
दिलचस्प बात यह है कि हंसल मेहता का यह ट्वीट तब आया जब अदालत ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर 20 अक्टूबर तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। यानि आर्यन खान को अभी फिलहाल पांच और दिन जेल में बिताने होंगे।
हंसल मेहता ने शाहरुख खान के समर्थन में इससे पहले भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, एक माता-पिता के लिए अपने बच्चे की परेशानी का सामना करना बहुत दर्दनाक होता है। यह तब और भयावह बन जाता है जब लोग कानून का फैसला आने से पहले ही अपना निर्णय सुनाने लगते हैं। हम एसआरके के साथ हैं। हंसल मेहता ने ये ट्वीट इसलिए किया था क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख खान और आर्यन खान को भला बुरा कह रहे थे। यहां तक कि शाहरुख खान के प्रोडक्ट्स को भी बॉयकाट करने की बात ट्विटर पर ट्रेंड हो रही थी।
हंसल के अलावा स्वारा भास्कर, तनीषा मुखर्जी कई सिलेब्स आर्यन की गिरफ्तारी को हैरामसमेंट बता चुके हैं। शाहरुख खान के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स और फैंस उनके साथ हैं। सलमान खान को कई बार मन्नत जाते हुए देखा गया है। वह केस पर शाहरुख के साथ बारीकी से नजर रख रहे हैं। बीते दिनों उनके पिता सलीम खान भी साथ गए थे। वहीं करण जौहर भी शाहरुख-गौरी से मिलने उनके घर जा चुके हैं।