बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दे, हर्षवर्धन कपूर वैसे तो काफी समय पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके है। लेकिन उन्हें वो पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हुई जिसकी सबको उम्मीद थी। अपने करियर से ज़्यादा पहचान तो हर्षवर्धन को अनिल कपूर का बेटा होने पर ही मिल गई थी। ऐसे में उन्होंने अब खुलासा किया है कि अनिल कपूर का बेटा होने की वजह से कुछ लोग उनसे नफरत करते हैं।
हर्षवर्धन कपूर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान हर्षवर्धन कपूर ने पर्सनल लाइफ के अलावा फिल्मी करियर को लेकर भी लंबी बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने जो रास्ता अपनाया है, वैकल्पिक फिल्में करना और कंफर्मिस्ट, रेगुलर फिल्में नहीं करना और मीडिया में बहुत ज्यादा रूबरू नहीं होना और अपना काम करना है, ऐसे में बहुत सारे लोग हैं जिन्हें समझ आ गया है कि मैं कैसा इंसान हूं। इसलिए मुझे उतनी नफरत नहीं मिलती है।'
हर्षवर्धन कपूर ने आगे कहा, 'जाहिर है, मैं कितना भी अच्छा करूं, कितनी भी फिल्में करूं, जिंदगी में कुछ भी हासिल करूं। कुछ 'अल्पसंख्यक' लोग होंगे जो मुझसे नफरत करना चाहेंगे क्योंकि मैं अनिल कपूर का बेटा हूं।' हालांकि हर्षवर्धन कपूर का मानना है कि नफरत करने वालों के लिए वह कुछ नहीं कर सकते और इसके साथ उन्होंने अपनी शांति बना ली है।
बात करें हर्षवर्धन कपूर की रे की तो यह के एंथोलॉजी सीरीज है। यह सीरीज बीते महीने 25 तारीख को रिलीज हुई थी। रे में हर्षवर्धन कपूर के अलावा मनोज बाजपेयी, केके मेनन और अली फजल की भी फिल्में देखने को मिली थीं। इन चारों कलाकारों ने फिल्म की कहानियों के मुख्य किरदार निभाये हैं।