बॉलीवुड जगत में सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि उसके पीछे भी कई लव स्टोरीज देखने-सुनने को मिल जाती हैं। कौन स्टार किस्से प्यार करता है, किसका दिल किसके लिए धकड़ता है और कौन किस्से चोरी छुपे मिल रहा है ये सभी बाते जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। यहां ऐसा अक्सर होते देखा जाता है जब बहुत अपना रिश्ता मीडिया के सामने स्वीकार कर लेता है तो कई बार बिना कुछ कहे तस्वीरें ही सबकुछ बयां कर जाती हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है।
हर्षवर्धन ने दिया रिएक्शन…
किम ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जिसमें से कुछ हिट रहीं। बावजूद इसके किम को बॉलीवुड में एक सफल हीरोइन का टैग नहीं मिल सका। हालांकि अपने अफेयर को लेकर किम हमेशा सुर्खियों में रहीं हैं। जब उनका नाम टेनिस दुनिया के सुपर स्टार लिएंडर पेस से जोड़ा जा रहा है। दरअसल किम और लिएंडर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब किम के अफेयर की खबरें उड़ते-उड़ते एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के कान तक भी पहुंच गई हैं। उन्होंने किम और लिएंडर की अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
बता दें, किम और लिएंडर ने फिलहाल अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। इस बारे में बात किम के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे कहते हैं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये ज्यादा अच्छा होगा कि इस बात की पुष्टि वो दोनों ही करें लेकिन अगर ऐसा है तो मेरे ख्याल से वो टाउन के सबसे हॉटेस्ट कपल में से एक हैं’।
याद हो किम का नाम पहले कभी हर्षवर्धन राणे से जुड़ा था। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और फैंस को उनकी जोड़ी भी पसंद थी, लेकिन किस वजह से दोनों अलग हो गए। जरूरी बात दोनों के ब्रेकअप की वजह आज नहीं पता चल पाई है।
वैसे इन दिनों लिएंडर पेस और किम शर्मा गोवा में एक साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में गोवा से दोनों की बहुत सारी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देख लग रहा है दोनों इस रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल कर सकते हैं। वहीं फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।