अब सभी का इंतजार खत्म होते हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन में केवल एक दिन और बाकी रह गया है। अपने बिजी एक्टिंग शेड्यूल होने के बावजूद बी टाउन के स्टार्स ने कुछ समय निकालकर क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर ली हैं। अब हर कोई स्टार्स क्रिसमस ट्री,कॉस्ट्यूम के साथ क्रिसमस बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तो चालिए आपको दिखाते हैं कैसे अपने सोशल हैंडल्स से स्टार्स साझा कर रही हैं अपनी क्रिसमस प्लानिंग।
1.मलाइका अरोड़ा
वैसे देखा जाए तो क्रिसमस की शुरूआत बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा से हुई है। जी हां मलाइका को बीते दिनों अपनी गर्ल गैंग के साथ नाचते हुए देखा गया था। प्री-क्रिसमस मूड में मालइका ने रेड कलर की बेहद खुबसूरत डे्रस पहनी हुई थी। इस पार्टी में मलाइका के अलावा अमृता अरोड़ा,सीमा खान सहित कई और अन्य हस्तियां भी बेहद अलग अंदाज में नजर आए।
2.आलिया भट्ट
इस बार आलिया भट्ट भी अपना क्रिसमस कुछ अलग तरीके से अपनी खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ एन्जॉय करने वाली हैं। जी हां आलिया ने अपनी दोस्त आकांक्षा के साथ क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इतना ही नहीं आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी भी अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ शेयर की है। इस फोटो में दोनों फ्रेंडस नाइट सूट पहने क्रिसमस ट्री के आगे बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा है हैप्पी क्रिसमस ईव।
3.जान्ह्वी कपूर
इस बार क्रिसमस के मौके पर अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर सबसे ज्यादा खुश दिखाई दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेंटा क्लॉज की टोपी पहनकर एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जान्ह्वी ने अपनी फोटो के इस कैप्शन में लिखा है क्रिसमस आ गया और मेरे पास खुश होने के एक से ज्यादा कारण है। गौरतलब है कि हाल ही में करीब तीन महीने के बाद जान्ह्वी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर घर आई है। खुशी अपनी पढ़ाई विदेश में कर रही हैं।
4.करिश्मा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इस समय जयपुर में है। उन्होंने सुबह की अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें करिश्मा बेहद ही सिंपल टीशर्ट और पायजामे में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है सेंटा मैं आपको समझा सकती हूं कि मैं शरारती नहीं केवल अच्छी हूं।
5.गुड न्यूज
कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। जिसका बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिलजीत दोसांझ,अक्षय कुमार,करीना कपूर और कियारा आडवाणी है।
वहीं क्रिसमस के हफ्ते पूरी टीम जश्न में बिजी नजर आई। इन सभी स्टार्स ने फिल्म प्रमोशन करते हुए क्रिसमस बैकग्राउंड के साथ अपनी फोटो साझा की है।