जब कभी भी Bollywood फिल्मों की बात आती है तो इन फिल्मों के गानों का जिक्र भी जरूर होता है। फिल्मों में गानों का भी अपना एक अलग महत्व होता है। कई तरह के म्यूजिक और लिरिक्स इन गानों को लोगों का पसंदीदा बना देते हैं। शायद आज बिना गानों के आपको जिंदगी बिल्कुल बोरिंग सी भी लगने लगती है।
कही रस्ते में आते जाते म्यूजिक ही एक ऐसा सहारा होता है जो आपको एंटरटेन करता है। इन गानों के पीछे एक सिंगर की भी काफी मेहनत होती है। इंडस्ट्री में एक ऐसा पॉपुलर सिंगर है जिनकी आवाज करोड़ो लोगों के दिलों में बसी हुई है। वहीं कई बार फिल्मों में इनके गाने फिल्म को काफी बेहतरीन बना देते हैं।
किसी भी Bollywood स्टार की तरह की यह बॉलीवुड सिंगर भी अपनी आवाज की वजह से जाने जाते हैं। बता दें कि किसी एक्टर की तरह भी इन सिंगर की फीस बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर्स के बारे में जो लेते हैं। जो एक गाने के लेते हैं लाखों रुपये।
1. मीका सिहं
Bollywood में अपनी जबरदस्त आवाज से करोड़ो दिलों पर राज करने वाले सिंगर मीका सिंह इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक है। मीका इंडस्ट्री काफी हिट गाने दे चुके हैं जो पार्टियों की शान है। बता दें बॉलीवुड की हर सुपरहिट फिल्म में मीका सिंह के एक गाना जरूर होता है। वहीं मीका सिंह अपने एक गाने की करीब 13 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं।
2. श्रेया घोषाल
Bollywood की सबसे खूबसूरत और सुरीली आवाज की रानी श्रेया घोषाल की आवाज के आज करोड़ो लोग दीवाने हैं। श्रेया ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने गानों से जादू चलाया है। वही श्रेया एक फिल्म में गाने की फीस करीब 20 लाख रुपये लेती है।
3. अर्जित सिंह
अर्जित साल 2013 में आयी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की रोमांटिक फिल्म के गाने ”तुम ही हो” से बहुत ज़्यादा मशहूर हुए। बस फिर क्या था; इस गाने के बाद उनके द्वारा गाय हुआ एक के बाद एक गाना होने लगा हिट। अर्जित एक गाने के लिए 15 से 20 लाख की रकम लेते हैं।
4. नेहा कक्कर
Bollywood में इन दिनों अपनी मत्त आवाज से छाई हुई सिंगर नेहा कक्कर आज इंडस्ट्री की टॉप सिंगर में शामिल हो चुकी हैं। वहीं वह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत सिंगर्स में से एक हैं। नेहा ने काफी हिट सांग्स भी गए है वहीं नेहा एक गाने का तकरीबन 8 लाख रुपये लेती हैं।
5. बादशाह
मशहूर रैपर और गायक ”बादशाह” ने इंडस्ट्री में अपना नाम केवल चार सालों में बनाया है। बादशाह ने 2014 में बॉलीवुड फिल्म ”फगली” से की थी अपनी गायिकी की शुरुआत। इसके बाद वह ढ़ेरों गानों में रैप कर चुके हैं। बादशाह एक गाने के कम से कम 20 लाख लेते हैं।
6. सुनिधि चौहान
बीड़ी जलाइले, शीला की जवानी, धूम मचाले धूम, जैसे सुपर-डुपेर हिट गानों को अपनी आवाज़ दे चुकी सुनिधि को इंट्रोडक्शन की कोई ज़रूरत नहीं है। सुनिधि हिंदी के अलावा ओरिया, पंजाबी, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, अस्सामी और नेपाली फिल्मों के गानों में गाने गए चुकी हैं। वह हर एक गाने के 12-15 लाख लेती हैं।