टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान हमेशा अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जासवाल के साथ हाल ही में न्यूयार्क में छुट्टियां बिता कर आईं हैं। हिना के हॉलिडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हिना खान ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड में तिरंगा लहराया था जिसकी तस्वीरें उन्हाेंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हिना खान ने इस खास मौके पर भारतीय परिधान कैरी किया था।

इसके साथ ही हिना खान ने तस्वीरों में हिंदुस्तान जिंदाबाद भी लिखा है। हिना खान ने विदेशी धरती पर भारत का ध्वज लहराते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में आमंत्रित होने वाली हिना खान पहली भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री भी बन गई हैं।

इंस्टाग्राम पर हिना खान ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक खुशी होती है और अगर आप इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक में कर पाते हैं तो इससे अच्छा कोई विशेषाधिकार नहीं हो सकता है।

हिना खान ने आगे लिखा, अपने प्यारे देश के लिए तिरंग को पकड़कर…मैं इस विचार का समर्थन करती हूं कि अमेरिका में भी एक हिंदुस्तान बसता है और वह विचार जिसका भारत प्रतिनिधित्व कर रहा है। मैं यहां के लोगों के विनम्र व्यवहार, गर्मजोशी और यहां के वातावरण की सराहना करती हूं। जय हिंद… हिंदुस्तान जिंदाबाद।
यहां देखें हिना खान की तस्वीरें-
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

अभिनेत्री हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। हिना खान के लिए साल 2019 बहुत जबरदस्त साबिह हुआ है क्योंकि इससे पहले हिना ने मई में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कारपेट पर डेब्यू किया था। हिना ने फ्रेंच रिवेरा में अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइन्स के फर्स्ट लुक दिखाया था।


Download Android App
Download iOS App



