बिग बॉस फेम और टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हीना ने वैलेंटाइन के दिन अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने रॉकी के बर्थेडे सेलिब्रेशन के लिए बीती रात बर्थडे का आयोजन किया। हिना खान अपनी बोल्ड और स्टाइलिश फोटोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे के खास मौके और अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के जन्मदिन पर बेहद रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं।
हिना खान काफी अलग अंदाज में बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस का ये सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन सभी फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘तुम और मैं। हमेशा प्यार की तस्वीर बनाएंगे। हैप्पी बर्थडे लव।’
एक्ट्रेस ने रॉकी के लिए #MyValentineForever हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। फोटोज को देखने के बाद फैंस भी धड़ल्ले से कमेंट करते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए हिना खान ने यहां तक पूछ लिया है कि आप दोनों शादी कब कर रहे हो।
हिना खान और रॉकी जायसवाल 2014 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप 6 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। ऐसे में फैंस का शादी को लेकर सवाल करना तो बनता है। फैंस भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।