लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

लम्बे समय के बाद हनी सिंह का ComeBack

NULL

यो यो हनी सिंह ने अपनी प्रतिभा से हर युवाओं के दिलों में अपनी एक नई धड़कन बनाई है। यो यो हनी सिंह ने अपने अच्छे प्रदर्शन से रैप की दुनिया में एक नया आयाम बनाया है। यो यो हनी सिंह ने अपने बैक टू बैक हिट गानों से करोड़ों दिलों पर राज किया और बॉलीवुड में अपनी एक नई पहचान बनाने वाले यो यो हनी सिंह अचानक से बॉलीवुड और संगीत की दुनिया से गायब हो गए। किसी को भी नहीं पता लगा कि अचानक से हनी सिंह को क्या हो गया और वह कहां चले गए।

2 42

15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में जन्में हनी सिंह इनका असनी नाम हिरदेश सिंह है। हनी सिंह को बचपन से ही संगीत में खासा लगाव था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा गुरू नानक पब्लिक स्कूल से प्राप्त की परन्तु हिरदेश सिंह ने अपनी शिक्षा सम्पंन कर अपनी संगीत की रूचि को अपने पैशन में तब्दील कर दिया।

3 33

हनी सिंह ने लंदन के प्रसिद्ध ट्रिनीटी स्कूल से संगीत में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की और लंदन से ही उन्होंन अपने नाम के आगे यो यो लगाना शुरू कर दिया। हनी सिंह बताते हैं कि यो यो का मतलब आपका अपना हनी सिंह है।

4 29

संगीत में शिक्षा लेने के बाद हनी सिंह अपने गृह राज्य पंजाब में वापस लौट आए और फिर वहां से उन्होंने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर से अपने कैरियर की शुरूआत की। लंबे समय तक म्यूजिक डायरेक्टर बनने के बाद अचानक से उनकी जिंदगी में एक मौड़ आया और उस मौड़ ने उनकी जिंदगी बदल दी। 2005 में बिल सिंह के साथ हनी सिंह ने अपना पहला गाना ‘पेशी’ लाए।

6 17

उस गाने में हनी सिंह बतौर रैपर की भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘the next level, look up dream’ जैसी कई एलबम में काम किया। लेकिन भारत में बदलते समय और युवाओं में अंग्रेजी गानों की लोकप्रियता को देखते हुए हनी सिंह ने ‘the international villager’ नामक एलबम प्रस्तुत की जिसने युवाओं के बीच ख्याति हासिल की ही और साथ में सोशल मीडिया पर भी यह गाना काफी सुपर हिट हुआ।

7 17

इसके बाद हनी सिंह का पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के साथ ‘luck twenty eight kudi da’ गाना आया। उस गाने ने बी.बी.सी के डाऊनलोड चार्ट में पहला स्थान हासिल किया। और पूरे देश में इस गाने ने अपनी धूम मचा दी थी। हनी सिंह ने जिंदगी में एक के बाद एक कामयाबी हासिल करने के बाद एक ऐसा दौर भी आया जिसने यो यो हनी सिंह को कानून के कठघरे में खड़ा कर दिया। हनी सिंह की जिंदगी में यह दौर 2012 में आया जब दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था। उस वक्त हनी सिंह पर कई अश्लील गाने बानने का आरोप लगा था।

8 10

हनी सिंह ने इस मामले को कोर्ट में चुनौती दी और यह मामला 6 महीने तक चला। हनी सिंह पर जो भी आरोप लगे थे वह सारे के सारे झूठे साबित हुए और यह केस हनी सिंह ने जीत लिया। इस जीत के बाद हनी सिंह ने बॉलीवुड जगत में अपनी धमाकेदार एंट्री की और उनका पहला गाना ‘शक्ल पर मत जा’ फिल्म का टाइटल सांग गाया।

9 7

इस गाने के लिए उन्होंने 7 मिलियन की मांग की थी। हनी सिंह ने इसकेबाद अपने कैरियर में पीछे मूड कर नहीं देखा। हनी सिंह ने इसके बाद बॉलीवुड में कई सारे सुपरहीट गाने दिए। ऐसा कहा जाता है कि अच्छा वक्त किसी के पास ज्यादा देर तक नहीं रोकता है। यही हालात हनी सिंह के साथ साल 2014 में हुई जब हनी सिंह बाइपोलर डिसआर्डर बिमारी से ग्रसित होकर अचानक से बॉलीवुड की दुनिया से गायब हो गए।

10 3

इस दौरान उनके बारे में कई तरह की अफवाहें फैलाई गई। लेकिन इसकेदो साल बाद ही हनी सिंह स्वंय अपने प्रशंसकों के सामने आए और सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए बोले कि वह अब तक नाएडा में अपने घर पर ही थे और बाइपोलर डिसआर्डर नामक बिमारी से जूझ रहे थे साथ ही उन्होंने यह भी बताया की दवाईयां उन पर असर नहीं कर रही थी। जिसकी वजह से उन्होंने चार डॉक्टर बदल डाले फिलहाल यो यो के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि हनी सिंह अब बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही धमाकेदार प्रवेश करने के लिए एलबम पर कार्य कर रहे हैं।

– यश खुराना, करन खुराना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।