इसी साल जुलाई के महीने में एक मामला सामने आया था जिसमे अभिनेता राहुल बोस से चंडीगढ़ के एक होटल ने दो केलों के लिए 442.50 रुपये वसूले थे। ये मुद्दा सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था और लोगों ने अपने साथ होटलों में हुई ठगी के बारे में सोशल मीडिया पर खूब मैसेज दिए थे। अब म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रवजियानी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
जी हां शेखर रवजियानी से एक पांच सितारा होटल ने 3 उबले अण्डों के लिए 1672 रूपए का बिल चार्ज किया। जहां राहुल बोस के मामले में होटल पर 25000 हजार का जुर्माना लगाया था वहीं शेखर के केस में सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ही ट्रोल कर रहे है।
Rs. 1672 for 3 egg whites???
That was an Eggxorbitant meal ? pic.twitter.com/YJwHlBVoiR— Shekhar Ravjianii (@ShekharRavjiani) November 14, 2019
दरअसल विशाल शेखर के जोड़ीदार शेखर रवजियानी काम के सिलसिले में बीते दिनों अहमदाबाद के एक 5 स्टार होटल में रुके थे। होटल ने उनके खाने के बिल में उनपर 3 उबले अण्डों के लिए 1672 रूपए का बिल थमा दिया। शेखर ने ये बिल सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमे 1350 के अण्डों के साथ 67 रुपये का सर्विस टैक्स और 255.16 रुपये जीएसटी भी जोड़ा गया है।
Rahul bose be like – pic.twitter.com/qpqnQHRNJv
— बंजारा (@tripylekhak) November 15, 2019
शेखर का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने 5 स्टार होटलों की मनमानी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की वहीं बहुत से यूजर्स ने शेखर पर तंज कस्ते हुए लिखा कि उबले अंडे खाने के लिए आपको इतने महंगे होटल में जाने की क्या जरुरत थी।
कई यूजर्स का कहना है कि जब ये चीज बाहर कहीं भी रोड पर आसानी से और बेहद सस्ते दाम में मिल सकती है तो शेखर को होटल में आर्डर करने से पहले रेट पूछ लेना चाहिए था। कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा की क्या उन्होंने पहले मेनू में रेट चेक नहीं किया था।
2 eggs for Rs 1700 at the @FourSeasons Mumbai. @RahulBose1 Bhai Aandolan karein? pic.twitter.com/hKCh0WwGcy
— Kartik Dhar (@KartikDhar) August 10, 2019
बता दें जब राहुल बोस का मामला वायरल हो रहा था तब एक सोशल मीडिया यूजर ने कुछ ऐसा ही बिल सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमे दो उबले अंडों की कीमत 1700 रुपये जोड़ी गई थी।
वहीं होटल असोसिएशन का कहना है कि पांच सितारा होटल्स की तुलना बाजार के रेट्स के साथ नहीं की जा सकती। होटल केवल सामान को ही नहीं खरीदते बल्कि सेवा, गुणवत्ता, कटलर आदि का भी दिहां रखा जाता है। इस वजह से होटल्स में रेट बाजार से ज्यादा होना वाजिब है।
देखिये फैंस ने कैसे किया शेखर रवजियानी को ट्रोल:
1.
2.
3.
4.
5.