लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना को महाभारत में ‘भीष्म पितामह’ बनने के लिए देने पड़े कई ऑडिशन

देशभर में लॉकडाउन होने के चलते कई सारे पुराने शोज की वापसी हुई है। इस कड़ी में लोगों को कई साल बाद दूरर्दशन पर शक्तिमान एक बार फिर से देखने का मौका मिल रहा है।

देशभर में लॉकडाउन होने  के चलते कई सारे पुराने शोज की वापसी हुई है। इस कड़ी में लोगों को कई साल बाद दूरर्दशन पर शक्तिमान एक बार फिर से देखने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं ये सुपरहीरो एक बार फिर से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। वैसे ये शो जितने लंबे वक्त तक चला, इसकी यादें भी उतनी हीं यादगार रहीं हैं।  ये तो बात रही  शक्तिमान की लेकिन क्या आपको मालूम है शक्तिमान से पहले किसी को समझा ही नहीं जाता था क्योंकि इससे पहले शक्तिमान भीष्म पितामह थे। जी हां मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाया और ये  महाभारत के सबसे अहम किरदारों में से एक रहा है। 
1589530838 15
मुकेश खन्ना को कैसे मिला ये रोल 
 मुकेश खन्ना को ये रोल मिलने के पीछे एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी रहा है,दरअसल अभिनेता उस समय तक तकरीबन 15 फिल्में कर चुके थे और उनकी पहचान इंडस्ट्री में होने लगी थी। मगर बावजूद इसके उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। वहीं महाभारत के कास्टिंग डायरेक्टर गूफी पेंटल जिन्होंने मुकेश खन्ना को सबसे पहला फोन किया,जब महाभारत के कास्ट करने शुरू किए गए। 
1589530919 16
उस वक्त मुकेश खन्ना ने पूछा की मुझे कौन सा रोल करने के लिए देंगे। इस पर कास्टिंग डायरेक्टर का कहना था या तो अर्जुन..या तो कर्ण..या कृष्ण या फिर भीष्म। इन सभी रोल के लिए  मुकेश राजी हो गए और बात आगे बढ़ी और एक्टर  ने गेटअप में ये चारों ऑडिशन दे दिए।
1589530951 17
उसके बाद उन्हें फिर से बुलाया गया और गुफी पेंटल ने उन्हें कहा कि भई चोपड़ा साहब चाहते हैं कि आप दुर्योधन का रोल करें। मुकेश खन्ना चौंक गए। बोले वो मैं नहीं कर सकता। विलेन मेरे अंदर से नहीं निकलता तो कोई और रोल हो तो बताओ।
1589531002 18
अर्जुन के रोल पर उनकी नजर थी लेकिन अर्जुन के रोल के लिए किसी और को कास्ट किया जा चुका था और उसके बाद कर्ण के रोल की बारी आई तो वो भी हाथ से निकल गया। फिर गूफी पेंटल ने कहा कि ऐसा कीजिए खन्ना साहब आप जो हैं गुरु द्रोणाचार्य का रोल कर लीजिए। अब मुकेश खन्ना ने महाभारत क्योंकि पढ़ी थी तो उन्हें लगता था कि महाभारत का हर किरदार जो है वो एक योद्धा की तरह है तो उन्होंने हां कर दी।
1589531040 19
लेकिन फिर गुरु द्रोणाचार्य का रोल भी हाथ से चला गया और आखिरकार वो बन गए भीष्ण पितामह तो बहुत सारी मशक्कत के बाद। बहुत सारे किरदारों में रिजेक्शन्स के बाद वो बने लेकिन जब बने तो सबके लिए वो भीष्म पितामह ही हो गए। इस बीच खास बात यह भी है जिस ढंग से मुकेश ने उस रोल को प्ले किया वो आज भी लोगों के जहन में ताजा है। 
1589531062 20
मुकेश खन्ना ने महाभारत के बाद कई सीरियल्स में काम किया,लेकिन उन्हें एक खास पहचान शक्तिमान से मिली। इतना ही नहीं शक्तिमान तो बच्चों के सबसे पसंदीदा कलाकार हो गए थे,क्योंकि उन सभी के लिए शक्तिमान से बड़ा हीरो कोई भी नहीं था। लेकिन लम्बे समय तक चलने के बाद फिर इस शो को बाद में बंद कर दिया गया। दरअसल कहा जा रहा था शक्तिमान की वजह से जो हैं बच्चे छत से कूद रहे हैं। जब ऐसी  खबरें आई तो इस शो को बंद करने के असर हो गए।
1589531113 untitled 3 copy
हालांकि इसके अलावा ये खबरें भी आई थी कि दूरदर्शन ने जो हैं हर एपिसोड के बहुत ज्यादा पैसे मांगने शुरू कर दिए और इस वजह से भी ये सीरियल बंद हुआ। मगर जो कुछ भी रहा इस बात को नाकारा नहीं जा शक्तिमान का वो बेहद खूबसूरत दौर रहा और वो  समय बड़े हीरो बन गए थे और आज भी बच्चे शक्तिमान को देखकर बहुत खुश हो जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।