बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले कुछ दिनों से दोहा, कतर में ज्वेलरी एक्सहिबिशन के लिए गईं हुई थी। हालांकि अब वह भारत वापस लौट आई हैं। दोहा में कुछ दिन बिताने के बाद जब वह भारत लौटीं तो दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी खुशी एक अलग ही चरम सीमा पर थीं क्योंकि एयरपोर्ट पर आनंद आहूजा अपनी पत्नी सोनम कपूर को रिसीव करने के लिए पहुंचे थे।
आनंद के हाथों में उस दौरान सफेद रंग के खूबसूरत फूल थे जिसे देखकर सोनम बहुत खुश हो गईं। सोशल मीडिया पर इस पल का एक वीडियो सोनम कपूर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर कैसे हाथों में फूल लेकर आनंद सोनम का इंतजार कर रहे हैं। सोनम जैसे ही आती है वह फूल सोनम को जल्दी से देने के लिए आगे जाते हैं। सोनम कपूर इस समय बहुत खुश दिखाई दीं। इस बात का तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कपल कितना क्यूट है।
इससे पहले सोनम कपूर जो अपनी वर्क कमिटमेंट्स के चलते दोहा में थीं और उन्होंने पापा अनिल कपूर और निर्देशक करण जौहर के लिए कुछ मुख्य जानकारी साझा की। बता दें कि अनिल कपूर और करण जौहर अपनी आने वाली फिलम तख्त की शूटिंग शुरु करने की तैयारी में लगे हुए हैं।
इस दौरान सोनम ने म्यूजियम ऑफ इस्लामिक आर्ट का दौरा किया था और वह कोर्ट और सेरेमनी सेक्शन पर भी गईं थी। उसमें उन्होंने महान मुगल बादशाहों के कुछ बेशकीमती खजाने को देखा और हीरे और रूबी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। जिस पर सोनम के पिता और करण जौहर को टैग करते हुए कहा यह शाहजहां का था……।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार द जोया फैक्टर फिल्म में दिखाईं दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ दुलकेर सलमान मुख्य भूमिका में थे। खबरों की मानें तो वीरे दी वेडिंग की सीक्कल के लिए सोनम कपूर और करीना कपूर खान दोबारा नजर आएंगी।