एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे यूं तो अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज की वजह से जबरदस्त चर्चा में रहती हैं। लेकिन इन दिनों उनकी नई शादी जबरदस्त चर्चा में है। वैसे विवादों का और पूनम पांडे का गहरा नाता रहा है। अब उनकी शादी भी विवादों में है। दरअसल, कुछ हफ्तों पहले ही पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे संग शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को शादी की खबर दी थी और अब हाल ही में उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने अपने पति के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है।

इस बीच उनकी शादी में एक और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस के पति सैम बॉम्बे ने एक्ट्रेस के घरेलू हिंसा और उनके वीडियोज बेचकर कमाई करने के आरोपों के बीच वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सैम बॉम्बे ने इस तस्वीर के साथ कोई भी कैप्शन या मैसेज नहीं लिखा है। लेकिन, इस तस्वीर को देखने के बाद लोग लगातार सैम से पूछ रहे हैं कि क्या अब उनके और पूनम पांडे के बीच सबकुछ ठीक हो गया है।
जहां पिछले कुछ दिनों से सैम बॉम्बे, पूनम पांडे के लगाए आरोपों की वजह से सुर्खियों में हैं तो वहीं सैम ने ये तस्वीर शेयर कर लोगों को हैरानी में डाल दिया है। तस्वीर को देखकर यूजर्स कमेंट के जरिए उनसे पूछ रहे हैं कि दोनों के बीच का मामला सुलझ गया है क्या। वहीं इस तस्वीर पर पूनम पांडे ने भी अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Download Android App
Download iOS App



