बॉलीवुड में सलमान खान के साथ Priyanka Chopra भारत जैसे बिग बजट प्रोजेक्ट से जुडऩे की तो सभी को अच्छी खासी उम्मीदें थीं। लेकिन शुक्रवार को प्रियंका के इस फिल्म से अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
हालांकि निर्देशक अली अब्बाज जफर ने Priyanka Chopra के इस फिल्म से अलग होने और उनको भविष्य के लिए शुभकामनांए देकर यह साफ कर दिया है कि जो भी कुछ हुआ वह काफी शांति से हुआ है। बता दें की फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। अली ने इशारा किया है कि प्रियंका ने निक जोनास से सगाई के चलते फिल्म छोड़ी हैं।
Yes Priyanka Chopra is no more part of @Bharat_TheFilm & and the reason is very very special , she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her … Team Bharat wishes @priyankachopra loads of love & happiness for life 😊😉😍
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 27, 2018
लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की भारत छोड़ने की वजह सगाई नहीं कुछ और है। लेकिन अब इस फिल्म के सेट से जुड़े सूत्रों से खबरें आ रही हैं कि वह कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। खबर है कि प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान काफी ज्यादा नाराज है।
प्रियंका से नाराज हुए सलमान
दरअसल सलमान खान अपनी फिल्मों की कास्ट को चुनने से जुड़े हर फैसले पर ध्यान देते हैं। दरअसल सलमान और प्रियंका के बीच रिश्तों में खटास की शुरुआत तब हुई थी। जब सलमान खान एक फिल्म में प्रियंका को हटा कर कैटरीना को लेना चाहते थे। हालांकि बाद में दोनों ने इस खबर को नकार दिया था।
दरअसल सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता, Priyanka Chopra की अच्छी दोस्त हैं और पहले भी इन दोनों के रिश्ते में दोस्ती बढ़ाने का काम अर्पिता ने ही किया था।
बता दें कि Priyanka Chopra फिलहाल निक को दो साल से डेट कर रही हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि प्रियंका ने निक के साथ चुपके से सगाई भी कर ली है। प्रियंका का इस अलग से होना साफ संकेत दे रहा है कि प्रियंका जल्द ही निक के साथ शादी कर सकती हैं।
खबरों की माने तो शुरुआत में Priyanka Chopra अपने रोल से काफी खुश थी। लेकिन, जब प्रियंका अमेरिका में थी तो उन्हें पता चला कि इस फिल्म में प्रियंका के अलावा दूसरी एक्ट्रेस को भी कास्ट किया जा रहा है।पहले फिल्म में दिशा पाटनी फिर तब्बू और अब नूरा फतेही को कास्ट किया गया। इसके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख को भी कास्ट किया गया।
प्रियंका को मिला बड़ा प्रोजेक्ट
सूत्रो के मुताबिक Priyanka Chopra को डर था कि इनती सारे स्टार्स के चलते भारत का हाल भी रेस 3 जैसा ना हो जाए। वहीं जैसे फिल्म में डेजी शाह का किरदार जैकलीन पर काफी भारी पड़ गया था। ऐसे में प्रियंका को लगा कि यही ठीक समय है।
इस फिल्म को मना करने के लिए। खबरों की माने तो प्रियंका के फिल्म छोडऩे की वजह निक नहीं है। दरअसल प्रियंका के हाथ अब कोई और प्रोजेक्ट लग गया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की Sky is Pink फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करती हैं कि नहीं।
https://www.instagram.com/p/BlXXFNNAFG9/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control