लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

IIFA 2019 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का जबरदस्त जलवा , देखिये पूरी अवार्ड लिस्ट

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म ‘पद्मावत’ और आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिये 20 वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

बीती शाम मुंबई में 20 वें आइफा अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया गया और इस शानदार नाईट को सितारों की महफ़िल ने समां बांध दिया। इस अवार्ड नाईट में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का जलवा एक बार फिर चला और पूरी लाइमलाइट इन्होने अपने नाम कर ली।  
1568879439 69759353 2537084413001931 7709768873818582401 n
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म ‘पद्मावत’ और आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिये 20 वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। 
1568879451 69834554 128882958480967 4742883602031413295 n
इस साल आइफा अवॉर्ड्स को 20 साल पूरे हो गए हैं और इस बार मनोरंजन जगत का सबसे बड़ पुरस्कार समारोह काफी समय बाद मुंबई में आयोजित हुआ। आईफा अवॉर्ड्स 2019 में बॉलीवुड के अधिकतर कलाकारों ने समां बांधा। 
1568879460 70428564 390778145180297 7588429903224191873 n
सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट,आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित और रेखा जैसे कई दिग्गज सितारों ने समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन सितारों ने आईफा पुरस्कार समारोह के दौरान जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। 

1568879474 69285832 641851723004811 3986081544215914050 n

मुंबई में 20वें आइफा अवार्ड समारोह में रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म ‘राजी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का भी सम्मान मिला।
1568879490 70239946 378183003122418 5933412250522493736 n
 फिल्म ‘अंधाधुन’ के लिये श्रीराम राघवन सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किये गये। बेस्ट स्टोरी का भी पुरस्कार फिल्म ‘अंधाधुन’ को दिया गया। श्रीराम राघवन, पूजा लाढ़ सूर्ती, अरिजित बिस्वास, योगेश चंदेकर, हेमंत राव को भी पुरस्कार दिये गये।
1568879508 69440674 129161975101445 6361329203996239860 n
देखिये पूरी अवार्ड लिस्ट
बेस्ट फिल्म – राज़ी
सर्वश्रेष्ठ कहानी – अंधाधुन
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) – राज़ी के लिए आलिया भट्ट
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) – पद्मावत के लिए रणवीर सिंह
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – अंधाधुन के लिए श्रीराम राघवन
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला) – पद्मावत के लिए अदिति राव हैदरी
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष) – संजू के लिए विक्की कौशल
बेस्ट डेब्यू एक्टर (महिला) – केदारनाथ के लिए सारा अली खान
बेस्ट डेब्यू एक्टर (पुरुष) – धड़क के लिए ईशान खट्टर
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – महान अभिनेता और हास्य अभिनेता, जगदीप
20 साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) – दीपिका पादुकोण
20 साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) – रणबीर कपूर।
पिछले 20 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ संगीत – प्रीतम
पिछले 20 वर्षों में एक निर्देशक द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन – संजू के लिए राजकुमार हिरानी
पिछले 20 वर्षों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म – कहो ना प्यार है
सर्वश्रेष्ठ गीत – धड़क के लिए अमिताभ भट्टाचार्य
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष) – अराजीत सिंह , ऐ वतन के लिए रज़ी से
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – राज़ी से दिलबरो के लिए हर्षदीप कौर और विभा सराफ
सर्वश्रेष्ठ संगीत – सोनू के टीटू की स्वीटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।