बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी ने #Metoo पर तनुश्री के बारे में कही ये बड़ी बात

Summary :

बॉलीवुड में तनुश्री के बयान के बाद भूचाल आया हुआ है और अब उनके कोस्टार इमरान हाशमी भी तनुश्री के मुद्दे पर अपनी राय दे रहे है।

इस समय #MeToo कैंपेन में रोजाना कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे है और बॉलीवुड की तमाम बड़ी सेलिब्रिटीज फंस रहे है। कुछ सेलेब्स इस कैंपेन में महिलाओं का सपोर्ट कर रहे है तो कुछ ने अब तक चुप्पी साधी हुई है। बॉलीवुड में तनुश्री के बयान के बाद भूचाल आया हुआ है और अब तक कई लोगों ने तनुश्री को सपोर्ट किया है। अब उनके कोस्टार इमरान हाशमी भी इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे है।

इमरान हाशमी

इमरान ने इस पर खुल कर अपनी बात रखी है और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है। इमरान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है ”प्रोडक्शन हाउस और सेट पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए नियम शामिल करने चाहिए।

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी ने साथ में बताया की महिलाओं पर शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमारा प्रोडक्शन ‘इमरान हाशमी फिल्म्स’ ध्यान रखता है कि अगर किसी के साथ गलत होता है तो उसके लिए लीगल एक्शन लें। यह एक शुरुआत है पर हमें कहीं से तो शुरू करना होगा।”

इमरान हाशमी

आगे इमरान लिखते हैं कि ” MNCs में ऐसे नियम पहले से ही हैं। लेकिन बॉलीवुड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई गाइडलाइन्स नहीं है। #MeToo तो बहुत पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था।पश्चिम में यह पिछले साल शुरू हुआ और हर एक घंटे पर महिलाओं ने अपने ऊपर हुए शोषण को लेकर खुलासे किये।”

इमरान हाशमी

इमरान ने अपने इंटीमेंट सीन के बारे में बात करते हुए बताया कि ”जब भी हम इंटीमेंट सीन करते हैं तो इससे पहले अपने को-स्टार के साथ काफी देर तक बात करते हैं। हम एक-दूसरे के कम्फर्ट का पूरा ध्यान रखते हैं। जब कोई स्टार किसी किस सीन या इंटीमेंट सीन करते समय कम्फर्टेबल नहीं होता तो हम वो सीन नहीं करते।”

इमरान हाशमी

मालूम हो कि तनुश्री ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ”आशिक बनाया आपने” में किस सीन दिए थे। तनुश्री कहती हैं कि मुझे वो बोल्ड सीन नहीं करना चाहिए था, वो मेरी गलती थी जिसकी वजह से मेरी इमेज पर असर पड़ा और मुझे ऐसे ही रोल ऑफर होने लगे थे।

इमरान हाशमी

अमिताभ बच्चन भी फंसे #MeToo के लपेटे में , पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ने जड़ा आरोप

Desk Team