सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वही अब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है। आपको बता दे, ये तस्वीरें है चारू असोपा के बेबी शॉवर की। जी हां, चारू के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। चारू ने अपने बेबी शॉवर को सेलिब्रेट किया। उन्होंने गोदभराई की रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं।
चारू अपने पति राजीव सेन के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही हैं। चारू किसी दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही फ्लोरल डिजाइन की ज्वैलरी कैरी की है। इस दौरान सुष्मिता सेन अपनी भाभी पर प्यार लुटाती दिखीं। सुष्मिता ने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ था। राजीव और चारू का पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है। सुष्मिता सेन भी बुआ बनने के लिए बैताब हैं। भाभी की गोद भराई में सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों के साथ शामिल हुईं और वह भी बहुत गॉरजस लग रही थीं। इन तस्वीरो को फैंस खूब पसंद कर रहे है।
इससे पहले आठ अगस्त को सुष्मिता सेन की मां शुभ्रा सेन के बर्थडे पर सरप्राइज बेबी शॉवर दिया गया था। चारू ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया था। बता दें कि चारू और राजीव की शादी 16 जून 2019 को हुई थी। यह फेयरीटेल वेडिंग गोवा में हुई थी। डेस्टिनेशन वेडिंग से पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि बाद में इनके रिश्ते में कुछ खटास आ गयी थी। दोनों ने पब्लिकली एक्सेप्ट किया था कि दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया।