हिट सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 11 शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है और दर्शकों से इस शो को भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बार ये शो सिर्फ सिंगिंग नहीं बल्कि जजों के रिएक्शन के लिए भी काफी सुर्ख़ियों में चल रहा है। हाल ही में शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अनु मालिक रोते हुए नजर आ रहे है।

शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट अदरिज घोष ने अपनी शानदार परफॉरमेंस से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान गौतम दास बाओल ने उनका साथ दिया। उन्होंने इस परफॉरमेंस में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।

अदरिज और गौतम ने ‘ये नयन डरे डरे’ और ‘मोंटा रे’गीत पर सुरों की ऐसी सरगम छेड़ी की स्टेज पर जादू छा गया। अनु मालिक इस परफॉरमेंस को देखकर इतना भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक आये। अनु मालिक को रोता देख शो की दूसरी जज नेहा कक्कड़ उन्हें सांत्वना देती नजर आयी।
#AnokhaAdriz aur #GoutamDasBaul ne toh sach mai hamara dil jeet liya unki performance se. Dekhna mat bhulyein #IndianIdol11 aaj raat 8 baje #IndianIdol #DeshKiAwaaz pic.twitter.com/RSBHVvrdhL
— Sony TV (@SonyTV) November 9, 2019
परफॉरमेंस के बाद अनु मालिक ने अदरिज और गौतम से कहा , ‘आप दोनों ने मिलकर मुझे रुला दिया। ये जो आपने शुरू किया मुझे सचिन देव और पंचम दा याद आ गए।’ इसके बाद अनु मालिक स्टेज अपर पहुंचे और दोनों कन्टेस्टेंटों को गले लगा लिया।

बता दें अनु मालिक ने बीते सीजन मीटू के आरोपों में घिरने के बाद शो छोड़ दिया था और इस सीजन में उन्होंने दुबारा बतौर जज शो में वापसी की है। सिंगर सोना मोहपात्रा अनु मालिक को सोशल मीडिया पर लगातार टारगेट करती आ रही है। बता दें अनु मालिक पर लगाए गए कोई भी आरोप साबित नहीं हो पाए थे।

लेकिन इस सीजन अनु मालिक की शो में वापसी पर शो के मेकर्स को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। खबर ये भी आ रही है कि अनु मालिक को कुछ हफ़्तों में शो से बाहर किया जा सकता है।



Download Android App
Download iOS App



