शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अपने फैंस, सोशल मीडिया और यहां तक कि अपने काम से भी दूरी बना ली थी। जिसके चलते उनके करीबियों से लेकर फैंस तक को उनकी फिक्र सता रही थी। हालांकि करीब एक महीने से भी ज्यादा समय तक सबसे दूरी बनाए रखने के बाद अब धीरे-धीरे वह सामान्य जिंदगी में वापस लौट रही हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
इसी बीच शहनाज़ को लेकर एक चर्चा सोशल मीडिया पर बड़ी ज़ोर पकड़ रही है कि एक्ट्रेस हमेशा के लिए मुंबई छोड़कर जा रही हैं। ये चर्चा शुरू हुई है एक यूट्यूब चैनल के वीडियो की वजह से जिसमें दिखाया गया है शहनाज कार में बैठी हुई हैं। आगे वह मुंबई एयरपोर्ट पर जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में बताया जा रहा कि सिड की मौत के बाद शहनाज़ मुंबई छोड़कर जा रही हैं। शहनाज़ का ये वीडियो देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। शहनाज़ मुंबई नहीं छोड़ रही हैं।
खबर के मुताबिक इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। एक सूत्र ने वेबसाइट से बात करते हुए बताया, ‘ये खबर पूरी तरह अफवाह हैं, कम से कम अभी तो नहीं। वायरल वीडियो को एक यूट्यूब चैनल द्वारा बनाया गया है जो कि आधा अधूरा सच है’।
हाल ही में सेट पर पहुंचीं शहनाज के चेहरे पर मायूसी और निराशा साफ देखी जा सकती है। हालांकि वह मुस्कुराने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फैन उनकी आंखों की मायूसी तुरंत भांप गए। शहनाज का ऐसा ही हाल फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी देखने को मिला था। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इस लड़की में हमारी जान बसती है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘भगवान आपको खुश रखे। आपको शक्ति और खुशी मिले।’