शादी को एक बेहद पवित्र रिश्ता माना जाता है जो सिर्फ दो इंसानों का नहीं बल्कि दो परिवार, दो समाजों और दो संस्कृतियों का भी मिलान होता है पर अक्सर आपने भी देखा होगा ही शादी ब्याह के शुभ मुहूर्त पर लड़ाई झगडे और बेइज्जती की घटनाएं भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी से।
बीते दिनों आकाश अंबानी की शादी मुंबई में बड़े धूमधाम से श्लोका मेहता के साथ हुई और इस शादी में बॉलीवुड के नामी सितारों से लेकर देश विदेश की नामचीन हस्तियां भी शामिल हुई थी।
इस शादी में ना सिर्फ बॉलीवुड सितारे शामिल हुए बल्कि उन्होंने अंबानी परिवार के साथ खूब ठुमके भी लगाए और हर रस्म पर माहौल को रंगीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस शादी में शाहरुख़ खान भी अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे।
शादी के दौरान शाहरुख़ खान भी बारात में खूब डांस करते दिखाई दिए और इनका साथ बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी खूब दिया। पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे आकाश अंबानी , शाहरुख़ खान और रणबीर सिंह मौजूद है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है की बारात के दौरान शाहरुख़ और रणबीर सिंह एक साथ नाच रहे है और तभी वहां आकाश अंबानी आते है और अपनी माँ नीता अंबानी को डांस करने के लिए बुलाते है और शाहरुख़ से साइड हटने को कहते है।
ट्विटर पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा , की आपने देखा या नहीं, आकाश अंबानी ने शाहरुख़ खान की करी बेईज्जती , उसको साइड में खड़े रहने को कह दिया।
देखिये वायरल वीडियो:
still unseen or seen ?
Akash ambaani
Insulated shahrukh khan
Usko.side me khade rehaneko kah diyaa
??????? pic.twitter.com/hVnG9tINlk— Brainless Ladka ? (@AshrafSlman69) March 12, 2019
ट्विटर पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/AshrafSlman69/status/1105362982563831809
विदे में साफ देखा जा सकता है आकाश अंबानी ने शाहरुख़ खान को किनारे करते हुए जगह बनवायी ताकि वो और उनकी माँ डांस कर सके। शाहरुख़ भी पहले कुछ कहते है और फिर अलग हट जाते है। अब इस वीडियो में क्या बातचीत हुई ये तो साफ़ सुनाई नहीं दे रहा पर शाहरुख़ के चेहरे से लग रहा है की उन्हें ये बात पसंद नहीं आयी।
आपको बता दें इस ग्रैंड शादी में रजनीकांत और उनकी बेटी सौंदर्या, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और बेटी श्वेता, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या, पत्नी किरण राव के साथ आमिर खान, सिद्धार्थ अंबानी , दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह , किआरा आडवाणी, रणबीर कपूर समेत , और सितारे वह मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App









