बीते साल 2018 में कई नामी बॉलीवुड सितारों ने शादी की और इस वजह से बीते साल शादियों के साल के नाम से भी पुकारा गया। और इस साल भी कई नामी सितारे अपने रिलेशनशिप्स को लेकर खूब सुर्खियाँ बटोर रहे है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस लिस्ट में शामिल है।
जी हाँ खबरों के मुताबिक़ सोनाक्षी सिन्हा की लव लाइफ इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है और आपको जानकर हैरानी होगी कि इन की जिन्द्दगी में कोई नामी स्टार नहीं बल्कि वो नाम है जिन्होएँ अब तक बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं किया है।
बॉलीवुड गलियारों में चर्चा जोरों पर है की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा न्यूकमर ज़हीर इकबाल के साथ इश्क में गिरफ्तार है। ज़हीर इकबाल इस साल 2019 में फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है।
सलमान खान प्रोडक्शन में बन रही फिल्म नोटबुक में ज़हीर इकबाल के साथ मोनीष बहल की बेटी प्रनूतन भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 29 मार्च को देश भर के सिनेमाघरों पर रिलीज़ की जाएगी।
करीबियों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की मुलाकात सलमान खान के जरिये हुई थी और उनके बाद दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला चल निकला। दोनों बीते दिनों सलमान खान की बर्थडे पार्टी पर भी मिले थे।
हालांकि सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल को एक दुसरे के साथ ज्यादा ससपोट नहीं किया गया है पर ये धुंआ बिना आग का नहीं है। उम्मीद की जा सकती है की जल्द की इनका नाम भी बॉलीवुड की हॉट फेवरेट जोड़ियों में शुमार होगा।
अगर बॉलीवुड में प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सोनाक्षी इस साल रिलीज़ होनेवाली मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ में नजर आनेवाली हैं, इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।