दिवाली का त्यौहार आ चुका है और इंडस्ट्री में सितारों से सजी पार्टियों का दौर अपने शबाब पर है। अभिनेता जैकी भगनानी ने शुक्रवार को एक दिवाली पार्टी की मेजबानी की जिसमे कई नामी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।

इस दिवाली बैश में सारा अली खान, वरुण धवन, कृति सनोन और शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ शामिल हुए।

गुलाबी ब्लाउज के साथ पीले रंग की साड़ी में सारा अली खान कुछ इस अंदाज में पार्टी में शामिल हुई।

तापसी पन्नू एक फाल्गुनी और शेन पीकॉक एन्सेम्बल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

अभिनेत्री कृति सनोन ने ऑरेंज साड़ी में पार्टी में शिरकत की।

शाहिद और मीरा वाइट ट्विन साथ पार्टी में शामिल हुए और पापाराज़ी के लिए एक साथ पोज़ दे रहे थे।

अभिनेता वरुण धवन ने अपनी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के सह-कलाकार वरुण शर्मा के साथ कई तस्वीरें खिंचवाई।

एक्ट्रेस श्रिया सरन को पार्टी में बैंगनी रंग की सिल्क की साड़ी में भी देखा गया था।

ड्रीम गर्ल अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पोज़ देती नजर आयी।

इस पार्टी में अभिनेता राजकुमार राव अपनी लेडी लव पत्रलेखा के साथ पहुंचे।

पार्टी में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कुछ इस अंदाज में पहुंचीं।

करण जौहर

मनीष मल्होत्रा

सोफी चौधरी

प्रीति जिंटा

एकता कपूर

गुरु रंधावा
जैकी भगनानी से पहले, कई बॉलीवुड सितारों को रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जैम कर मस्ती करते देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



